
Hina_Khan
बिग बॉस सीजन-11 को शुरू हुए एक सप्ताह हो चुका हैं। बिग बॉस में अब तक के इतिहास में पहले वीकेंड वार में सलमान खान का ऐसा रौध्र रूप देखने को मिला है। क्योंकि हर सीजन में पहला वीकेंड वार हल्का फुल्का होता है और सलमान कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करते दिखाई देते हैं, लेकिन इस सीजन में कंटेस्टेंट्स की बदतमीजियों को देखकर सलमान भी अपना गुस्सा रोक नहीं पाए। एक के बाद एक सलमान ने सभी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई। सलमान का गुस्सा होना भी बिल्कुल जायज था, क्योंकि अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के दामाद जुबैर खान एक बाद एक महिलाओं के साथ बदतमीजी करते जा रहे हैं, कभी किसी महिला पर सेक्सुअली कमेंट कर रहे तो कभी कंटेस्टेंट्स आपस में ऐसी-ऐसी गालियां देते सुनाई देते हैं कि दर्शक सुन पाने में शर्म महसूस कर रहे हैं।
इस दौरान सलमान ने कहा कि मैंने शुरू से कहा था कि इस घर में कोई किसी महिला के साथ बदतमीजी नहीं करेगा ना कोई किसी के मजहब पर सवाल उठाएगा ना कोई किसी पर सेक्सुअली कमेंट करेगा। आइए एक नजर आते डालते है कि आखिर पहले वीकेंड के पहले वार पर सलमान के गुस्से का कौन कौन शिकार हुआ…
हिना और हितेन तेजवानी को लगाई खूब लताड़
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से घर-घर में अक्षरा रूप में फेमस हुई हिना खान और टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हितेन तेजवानी घर में किसी मुद्दे पर स्टैंड लेते नजर नहीं आ रहे हैं। हिना खान एक बाद एक महिला के साथ हो रही बदतमीजियों को बड़े सुकुन से देख रही है। यहां तक कि जुबैर खान जब से बिग बॉस के घर में आए महिलाओं के साथ बदतमीजी करते जा रहे हैं, लेकिन हिना ये सब देखकर भी चुप हैं। क्योंकि उनको डर है कि वह जुबैर खान के खिलाफ जाएंगी तो कल को जुबैर उनके साथ बदतमीजी ना कर दें। यहां तक की खुद सलमान ने हिना से कहा कि वह पिछले रिएलिटी शो में काफी गर्ल पॉवर के नारे लगाती थी लेकिन जब यहां पर जुबैर ने सपना के साथ बदतमीजी की और शिल्पा के साथ गलत हुआ तो हिना ने लड़कियों का साथ नहीं दिया। एक रात तो घर में हाथा-पाई तक हो गई। सलमान ने एक फुटेज दिखाया जिसमें आकाश डडलानी और विकास गुप्ता की लड़ाई हो रही थी। इस लड़ाई में बेवजह ही प्रियांक घुस गए और आकाश को मारने की कोशिश की और धक्का भी दिया। इस बात से खफा सलमान ने बिग बॉस के नियमों को हवाला देते हुए प्रियांक को गलत बताते हुए खूब लताड़ा और घर से बाहर जाने को कहा।
प्रियांक बाहर हुआ तो हिना छोड़ सकती है घर
प्रियांक और आकाश डडलानी के बीच हुई झगड़े के बाद सलमान और शो के निर्माताओं ने प्रियांक को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बता दें कि हिना खान इस मामले में प्रियांक का साथ दे रही है और वह नहीं चाहती कि प्रियांक घर से बाहर जाए। ऐसे में हिना खान ने खुला ऐलान कर दिया कि अगर प्रियांक घर से बाहर गए तो वो भी बिग बॉस का घर छोड़ देंगी।
जुबैर की लगाई क्लास
ऐसा लग रहा था कि मानो सलमान पहले से ही मन बनाकर आए हो कि वह जुबैर की जमकर क्लास लगाएंगे। टीवी के जरिए जैसे ही सलमान ने सभी कंस्टेंट्स का वीकेंड का वार पर स्वागत करने के तुरंत बाद ही जुबैर पर भड़क गए। दरअसल पिछले दिनों जुबैर ने घर के अंदर सारी मर्यादाएं तोड़ी और घर में मौजूद लगभग सारी महिलाओं के साथ अपशब्द कहे। इसके अलावा जुबैर ने लोगों को धमकी भी दी और कहा मैं अपनी औकात पर आ जाऊं तो लोगों की हालत खराब हो जाएंगी। सलमान ने वीकेंड के वार पर जुबैर को वॉर्निंग दी और कहा कि घर के अंदर का माहौल ना खराब करें। यहां तक सलमान ने उन्हें खुद को भाई ना कहने की बात भी कह डाली। उन्होंने कहा कि तुम मुझे भाई नहीं कहोंगे। तुम भाई कहने के लायक नहीं हो।
घर में सबसे ज्यादा मजे ले रही हैं अर्शी खान
इस सीजन में जो घर के अंदर सबसे ज्यादा मजा ले रहा अगर हम यह कहे कि इस सीजन में सबसे ज्यादा मजा अर्शी को आ रहा है तो गलत नहीं होगा। जिस तरह से अर्शी दो लोगों को लड़वाकर मजे लेते हुए दिखाई देती है उसे देखकर लगता है कि वह इस खेल को काफी इन्जॉय कर रही हैं। जब सलमान ने अर्शी को कहा कि घरवालों के लिए अनाप-शनाप क्यों कह रही थी तो अर्शी ने लोगों पर झूठा आरोप लगाया कि उन्होंने अर्शी को काफी तंग किया है। अर्शी के झूठ को पकड़ते हुए सलमान ने कहा कि वह झूठ ना ही कहें तो अच्छा होगा।
विकास गुप्ता खरी-खोटी सुनाई
विकास ने जिस तरह से आकाश को खरी खोटी सुनाई उसे देखते हुए सलमान ने विकास को लताड़ते हुए कहा कि वह आखिर इस तरह की की बातें टीवी पर कर सकते हैं। सलमान ने विकास को कहा कि वह खुद टीवी इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते है तो उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन




