हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, ‘इंडियन आइडल 12’ के विनर पवनदीप राजन की हालत स्थिर और वह होश में है। सिंगर का नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, जहां उन्हें ऑर्थोपेडिक्स टीम की देखभाल में रखा गया है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, हादसे के बारे में पवनदीप के पिता सुरेश राजन ने लोकल 18 से बातचीत की। इस दौरान सुरेश राजन ने बेटे पवनदीप राजन के बारे में हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने बताया, “पवन अभी खतरे से बाहर हैं, लेकिन उनके दोनों पैरों और दाएं हाथ में फ्रैक्चर है। पवनदीप के साथ जो ड्राइवर और उनके दोस्त दोनों ही गंभीर रूप से घायल हैं।”