टीवी शो 'इश्कबाज' की फेमस एक्ट्रेस अदिति गुप्ता ने सोमवार को गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। जी हां, उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड कबीर चोपड़ा से सगाई की है। इस बात की जानकारी बाद में खुद अदिति ने इंस्टाग्राम के जरिए दी। उन्होंने मंगेतर संग फोटो शेयर कर कबीर को लेकर अपने दिल की बात की।