2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तो इस लड़की की वजह से DEPRESSION का शिकार हुए कपिल शर्मा! दोस्त ने खोली पोल

यह वो शख्स है जिसने बीमारी में भी लोगों को खुश रहना सिखाया है। फिर ऐसा क्या हुआ जो अचानक कपिल खुद ही हंसना भूल गए ?
3 min read
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Apr 10, 2018

kapil sharma

kapil sharma

कपिल शर्मा इस देश के टॅाप कॅामेडियन हैं। एक वक्त ऐसा था जब हफ्ते भर लोग उनके टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' के आने का इंतजार करते थे। यह वो शख्स है जिसने पूरे देश को हंसाया है, जिसने बीमारी में भी लोगों को खुश रहना सिखाया है। फिर ऐसा क्या हुआ जो अचानक कपिल खुद ही हंसना भूल गए ? ऐसा क्या हुआ जो लोगों ने उनपर अचानक भरोसा करना बंद कर दिया?

दरअसल यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब कपिल और कॅामेडियन सुनील ग्रोवर की लड़ाई हुई। इसके बाद सुनील ने शो छोड़ दिया और देखते ही देखते कपिल का शो बंद हो गया। इसके बाद से लगातार कपिल को लेकर खबरें आने लगीं। उनकी शराब की आदत और डिप्रेशन ने उन्हें बहुत नुकसान पहुंचाया। कपिल ने एक बार फिर नए शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' से वापसी तो की लेकिन उनका शो कुछ खास नहीं चल पाया। इसी के साथ कपिल के ट्वीट्स एक बार फिर सुर्खियों में आ गए। इन सब मामलों पर हाल में कपिल के खास दोस्त और फिल्म ‘फिरंगी’ के निर्देशक राजीव ढींगरा ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि कपिल की जिंदगी में यह तूफान किसकी वजह से आया है।

राजीव ढींगरा ने की मीडिया से बात

राजीव ढींगरा ने बताया है,' ‘द कपिल शर्मा शो’ और ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ की क्रिएटिव डायरेक्टर प्रीति सिमोस और उनकी बहन नीति सिमोस, कपिल की इस हालत की जिम्मेदार हैं। कपिल और मैं पंजाब के बहुत ही छोटे शहरों से आते हैं। हम लोग इन लड़कियों की तरह चीजों को मैन्यूप्लेट करना नहीं जानते हैं। कपिल को इस हालत में पहुंचाने के पीछे प्रीति का ही हाथ है। उन्होंने मुझे भी परेशान किया था और कपिल को मुझसे दूर रहने की हिदायत दी थी। जैसे ही प्रीति को पता चला कि कपिल अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी से शादी करने जा रहा है, उसने कपिल को बर्बाद करना शुरू कर दिया। यहां तक कि कपिल के दोस्तों को भी उसका दुश्मन बना दिया। जब से प्रीति ने कपिल को बर्बाद करने की ठानी है, तब से ही सारी चीजें खराब होना शुरू हुई हैं।’

राजीव ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि, ‘भारती ने प्रीति को गिन्नी के बारे में बताया था, तब प्रीति ने कहा था कि कपिल अब स्टार बन गया है, उसे गिन्नी से अच्छी लड़की मिलनी चाहिए। गिन्नी तो छोटे शहर की लड़की है।’ राजीव ने मीडिया से बात करते हुए सुनील ग्रोवर को भी नहीं छोड़ा है। राजीव के अनुसार, ‘सुनील ने अपने हितों के लिए कपिल को एक कठपुतली के रूप में उपयोग किया है।’

दोस्त मदद के लिए आए आगे

आजकल कपिल को इस डिप्रेशन से निकालने के लिए उनके दोस्त उनकी मदद कर रहे हैं। कपिल के पक्ष में हाल में टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे आगे आईं। इसके बाद उपासना सिंह, भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक ने भी उनका साथ दिया। इस पर राजीव ने बताया ‘सारे दोस्त मिलकर कपिल की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। इस समय केवल कपिल ही नहीं बल्कि उसकी मां भी परेशान है। हमें डर है कि कहीं वो अपने आप को नुकसान न पहुंचा ले। प्रीति ने जबरदस्ती अपने आप को कपिल की जिंदगी में घुसेड़ा। वो एक भावुक इंसान है और प्रीति ने उसकी इसी कमजोरी का फायदा उठाया है। प्रीति ने मुझे धमकाया था कि मैं और कपिल मुंबई के नहीं है और वो हमें इंडस्ट्री से बाहर फिंकवा देगी। इस समय कपिल को लगता है कि उसने जो सालों की मेहनत के बाद कमाया था वो सब उसने खो दिया है।’

बड़ी खबरें

View All

TV न्यूज

मनोरंजन

ट्रेंडिंग