2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कपिल के बचाव में उतरी बिग बॉस विनर शिल्पा शिंदे, मीडिया को लेकर कही ये बड़ी बात…

शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखते हुए मीडिया से रिक्वेस्ट की है कि वो कपिल को थोड़ा स्पेस दें
3 min read
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Apr 09, 2018

kapil

kapil

कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी भद्दी भाषा में किए गए ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने कुछ ऐसे पोस्ट जारी किए हैं जिनमें अभद्र भाषा का प्रयोग हुआ। इस मामले में बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने कपिल का बचाव किया है। शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखते हुए मीडिया से रिक्वेस्ट की है कि वो कपिल को थोड़ा स्पेस दे। शिल्पा ने लिखा है- 'जरूर कपिल शर्मा के साथ कुछ ठीक नहीं चल रहा है, मीडिया को उन्हें थोड़ा स्पेस देना चाहिए, कपिल जैसा टैलेंटेड एक्टर कभी भी जानबूझकर इस तरह का व्यवहार नहीं करेगा, वह जरूर किसी परेशानी में हैं।'

एक्स गर्लफ्रेंड ने मानसिक संतुलन को लेकर जताई थी चिंता
एक बातचीत के दौरान कपिल की पूर्व करीबी प्रीति सिमोस ने बताया कि, 'कपिल बहुत ही बुद्धिमान व्यक्ति हैं और हो सकता है कि उनकी गर्लफ्रेंड गिन्नी चत्रार्थ उनके फोन का इस्तेमाल करते हुए ये सारा काम कर रही हों।' प्रीति ने कहा, ‘लेकिन, अगर इन सबके पीछे कपिल ही हैं तो फिर मुझे उनके मानसिक संतुलन को लेकर काफी चिंता है। उनकी मानसिक स्थिति पिछले कुछ महीनों में काफी खराब हो गई है। मैंने उनसे इस दौरान कई बार बात भी की, उन्होंने भी मुझे मैसेज किए, मेरे से मुलाकात भी की और मुझे एहसास हुआ कि कपिल जैसे एक साल पहले थे अब वैसे नहीं हैं। वह बदल गए हैं। यह केवल अवसाद नहीं है, यह बायपोलर विकार या सिज़ोफ्रेनिया भी हो सकता है। उनके मन में सुसाइडल विचार भी आ रहे हैं। मैंने उन्हें काफी बदला हुआ पाया है। उनका चेहरा बदल गया है, आंखें भी बदल गई हैं। वह जब भी बात करते हैं वह विषय बदल देते हैं।’

डिप्रेस चल रहे हैं कपिल
इन दिनों कपिल खुद में बिजी चल रहे हैं। वह काफी डिप्रेस नजर आ रहे हैं। कपिल ना तो अपनी टीम से बात कर रहे हैं न ही किसी से मिल रहे हैं।

विवाद
कपिल हाल में ट्विटर पोस्ट के कारण भी सुर्खियों में आ गए । उन्होंने कुछ ऐसे पोस्ट जारी किए हैं जिनमें अभद्र भाषा का प्रयोग हुआ। इतना ही नहीं ट्विटर पोस्ट के बाद कपिल ने अपने एक्स मैनेजर नीति, प्रीति के अलावा एक पत्रकार के खिलाफ उनसे पैसों की उगाही और प्रताड़ित करने का केस दर्ज कराया। उन्होंने अपने आरोप में कहा है कि इनकी वजह से उन्हें मानसिक और भावनात्मक पीड़ा से गुजरना पड़ा। कपिल ने अंधेरी पुलिस स्टेशन में उनसे 25 लाख रूपए मांगे जाने के आरोप में नीति, प्रीति और फिल्म पत्रकार विक्की लालवानी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। उनका आरोप है कि पत्रकार ने पैसा न देने पर उनके खिलाफ डिजिटल मीडिया पर झूठी खबरें देने का सिलसिला शुरू कर दिया। बता दें यह आपत्तिजनक ट्वीट्स थोड़ी देर में डिलीट कर दिए गए थे। बाद में कपिल शर्मा ने इस बारे में फिर से ट्वीट कर कहा, 'मैंने जो भी लिखा था, अपने दिल से लिखा था। मेरी टीम ने ये ट्वीट्स डिलीट कर दिए थे, लेकिन मैं इस बिकाऊ रिपोर्टर से डरने वाला नहीं हूं। वह महज कुछ रुपयों के लिए किसी के बारे में कुछ भी लिख सकता है, बेशर्म।'

बड़ी खबरें

View All

TV न्यूज

मनोरंजन

ट्रेंडिंग