
kapil sharma new show off air
कॅामेडियन कपिल शर्मा को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कपिल का नया शो 'FAMILY TIME WITH KAPIL SHARMA' जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है। इस बार भी कपिल ही इसके जिम्मेदार हैं। तो आइए शो के बंद होने के इन 5 कारणों पर चर्चा करते हैं।
1. कपिल आए डिप्रेशन में
इन दिनों कपिल की मानसिक स्थिती ठीक नहीं है। वह एक बार फिर शराब का सेवन करने लगे हैं। शो के दो एपिसोड्स के बाद ही कपिल ने अपना पुराना रवैया अपनाना शुरू कर दिया।वह अक्सर सेट पर लेट आने लगे जिसकी वजह से बॅालीवुड सेलेब्स को घंटो इंतजार करना पड़ा।
2.शो के शूट करे कैंसिल
कपिल ने खराब तबीयत के कारण शूट कैंसिल करना शुरू कर दिया। बात तब बड़ी जब 'हिचकी' फिल्म के प्रमोशन के लिए रानी मुखर्जी आईं और कपिल ने वो शूट करने से मना कर दिया।
3.नए शो में नहीं है वो बात
कपिल शर्मा के नए शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'कपिल के नए शो का थीम90 के दशक का गेम शो जैसा लग रहा था जिसमें कॅामेडी से ज्यादा प्राइज मनी थी। इस शो के दो एपिसोड्स भी इसलिए चले क्योंकि कपिल के देश में काफी फैंस हैं और सभी कपिल का पुराना अंदाज देखने के लिए उत्सुक थे। लेकिन यह शो इतना निखरकर सामने नहीं आ पाया।'
4.नहीं है शो के आगे के एपिसोड्स तैयार
जब उनसे शो के आगे के एपिसोड्स को लेकर बातचीत की गई तो उन्होंने बताया, 'हम ने आगे के एपिसोड्स के लिए कुछ खास सोचा नहीं था क्योंकि शो अभी बस शुरू ही हुआ था। लेकिन कपिल की तबीयत और उनके निजी मामलों को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि कम से कम इस महीने तो शो को होल्ड पर रखना पड़ेगा। इसके बाद अगर कपिल ठीक महसूस करते दिखाई दिए तो एक बार फिर हम इसे ऑन एयर करेंगे।'
5.विवादों से परेशान कपिल
हाल में कपिल के ट्वीट्स ने उनकी इमेज को काफी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कुछ ऐसे पोस्ट जारी किए जिनमें अभद्र भाषा का प्रयोग हुआ। इतना ही नहीं ट्विटर पोस्ट के बाद कपिल ने अपने एक्स मैनेजर नीति, प्रीति के अलावा एक पत्रकार के खिलाफ उनसे पैसों की उगाही और प्रताड़ित करने का केस दर्ज कराया। उन्होंने अपने आरोप में कहा कि इनकी वजह से उन्हें मानसिक और भावनात्मक पीड़ा से गुजरना पड़ा। कपिल ने अंधेरी पुलिस स्टेशन में उनसे 25 लाख रूपए मांगे जाने के आरोप में नीति, प्रीति और फिल्म पत्रकार विक्की लालवानी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। उनका आरोप है कि पत्रकार ने पैसा न देने पर उनके खिलाफ डिजिटल मीडिया पर झूठी खबरें देने का सिलसिला शुरू कर दिया। बता दें यह आपत्तिजनक ट्वीट्स थोड़ी देर में डिलीट कर दिए गए थे। बाद में कपिल शर्मा ने इस बारे में फिर से ट्वीट कर कहा, 'मैंने जो भी लिखा था, अपने दिल से लिखा था। मेरी टीम ने ये ट्वीट्स डिलीट कर दिए थे, लेकिन मैं इस बिकाऊ रिपोर्टर से डरने वाला नहीं हूं। वह महज कुछ रुपयों के लिए किसी के बारे में कुछ भी लिख सकता है, बेशर्म।'
Updated on:
11 Apr 2018 12:10 pm
Published on:
11 Apr 2018 12:07 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
