वहीं, अपनी मैरिज एनिवर्सरी पर भारती ने हर्ष के लिए एक खास मैसेज लिखा। भारती ने एक साथ कई तस्वीरें शेयर की और लिखा, 'प्यार इस बारे में नहीं है कि आप कितने दिन, कितने महीने और कितने साल से एक-दूसरे के साथ हैं। प्यार का मतलब यह है कि आप हर दिन एक-दूसरे को कितना प्यार करते हैं। हैप्पी मैरिज एनिवर्सरी मेरे प्यार।' उनकी इस पोस्ट पर इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने दोनों की एनिवर्सरी की बधाई दी। भारती ने भी ट्रोलर्स से बचने के लिए अपना कमेंट सेक्शन लिमिटिड कर दिया है।