करण ने हाल ही में 'रेडियो सिटी' को एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने तेजस्वी प्रकाश से शादी करने की इच्छा जाहिर की थी। करण ने कहा, "मैं तो अगले महीने मार्च में शादी करने को तैयार हूं। बिग बॉस के बाद तो तेजस्वी के परिवार वाले भी तैयार थे लेकिन हमारे काम की कमिटमेंट्स को लेकर देरी हो रही है। इनका नागिन (नागिन 6 टीवी शो) खत्म होने में नहीं आ रहा।"
करण से जब पूछा गया कि हर कोई उनसे उनकी शादी के बारे में पूछता रहता है, तो क्या वो इस सवाल से बोर नहीं हो जाते? इस सवाल के जवाब में करण कहते हैं, "शादी के सवाल से मैं थोड़ा परेशान हो जाता हूं लेकिन ये भी सच है कि, लोग हमे साथ देखना चाहते हैं। लोग हमारे प्यार को एक कदम और आगे देखना चाहते हैं। ये बहुत प्यारी फीलिंग है।"
यह भी पढ़ें- नोएडा की फिल्म सिटी में रजनीकांत खरीदेंगे ज़मीन