scriptKASAUTI ZINDAGI KI PROMOTION: मुंबई में प्रेरणा-अनुराग की लगी 23 फीट ऊंची मूर्तियां | Patrika News
TV न्यूज

KASAUTI ZINDAGI KI PROMOTION: मुंबई में प्रेरणा-अनुराग की लगी 23 फीट ऊंची मूर्तियां

5 Photos
6 years ago
1/5

एकता कपूर का मोस्ट अवेडिट शो 'कसौटी जिंदगी की' का रीमेक जल्द ही छोटे पर्दे पर दिखाई देने वाले है। इस शो से जुड़ी लगातार खबरें सामने आ रही हैं। दर्शक शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इन दिनों शो का प्रमोशन जोरों-शोरों से चल रहा है। इस बार एकता कपूर ने शो के प्रमोशन के लिए 10 बड़े शहरों में KZKStatueOfLove की प्रतिमा लगवाई। ये प्रतिमा 23 फीट ऊंची है। ये मूर्ति प्रेरणा और अनुराग की है।

 

2/5

मुंबई में बांद्रा के कार्टर रोड पर एकता ने इसकी विशाल प्रतिमा लगवाई है। इसके लॉन्च के मौके पर एकता कपूर भी वहां मौजूद थीं।

3/5

साथ ही शो का प्रमोशन करने के लिए वहां पर एक्ट्रेस ईशा देओल अपने पति भरत तख्तानी के साथ मौजूद थीं।

 

 

 

4/5

इस बार के शो में प्रेरणा और अनुराग के किरदार में एरिका फर्नांडिस और पार्थ समथान को कास्ट किया गया है।

5/5

मगर कोमोलिका के किरदार को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। सुनने में आ रहा है कि कोमोलिका का रोल एक्ट्रेस हिना खान अदा करेंगी। हालांकि उन्होंने इसपर कोई बयान जारी नहीं किया है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.