हर साल अमिताभ के इस शो का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसके अलावा इन दिनों अमिताभ अपनी अपकमिंग फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह आमिर खान के साथ मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। साथ ही वह जल्द ही करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आने वाले हैं। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। फिल्म में अमिताभ के अलावा आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और मौनी रॉय भी मुख्य किरदारों में हैं।