
kbc 10
'कौन बनेगा करोड़पति' के 10वें सीजन के 13 सितंबर के एपिसोड में झारखंड के श्याम राज हॉट सीट पर पहुंचे। श्याम राज पेशे से एक मोबाइल शॉप के ओनर हैं। बातों-बातों में श्याम ने अमिताभ बच्चन से अपने नीजि जिंदगी के कई किस्सें शेयर किए। उन्होंने बताया कि वो ये उम्मीद छोड़ चुके थे कि कभी 'केबीसी' के मंच पर पहुंचेंगे, लेकिन उनकी पत्नी का विश्वास था कि एक दिन 'केबीसी' से उनके पति को कॉल जरूर आएगी।
पत्नी के कहने पर की लगातार कोशिश
श्याम ने अपनी पत्नी के विश्वास में विश्वास दिखाया और वह केबीसी के लिए लगातार ट्राई करते रहे और उन्हें बुलावा आ गया। खेल की शुरुआत में श्याम के सामने फिल्मी सवाल आए जिसमें उन्हें फिल्म 'सोनू के टीटू की....' के नाम को पूरा करना था, जिसका उन्होंने एकदम सही जवाब दिया।
कंटस्टेंट ने बांधे बिग बी के तारीफों के पुल
शो के दौरान श्याम राज ने अमिताभ बच्चन की तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए। तो अमिताभ ने उन्हें बाबू जी की एक कविता की दो लाइनें सुनाईं जिसपर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। ये लाइनें थीं-'मशहूर होने का शौक नहीं है मुझे आप मुझे पहचानते हैं बस इतना काफी है। '
अमिताभ ने लगाई क्लास
इसी दौरान बिग बी ने श्याम राज की सेहत को लेकर क्लास लगाई। दरअसल श्याम राज के मोटापे की दिक्कत को लेकर उनकी पत्नी ने बताया कि वो ना जिम जाते हैं और न ही कसरत करते हैं। इस पर अमिताभ ने उन्हें मोटापा कम करने की सलाह दे डाली और इसका तरीका भी बताया। अमिताभ ने कहा कि उन्हें हर रोज सुबह छह बजे उठकर घर के दरवाजे से एक मिनट की दूरी तय करनी चाहिए। इसे हर दिन वो एक-एक मिनट करके बढ़ाएं और रोजाना इसी तरह आधा घंटे वॉक करें, इससे उन्हें जरूर फर्क नजर आएगा।
Published on:
14 Sept 2018 01:24 am
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
