3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

KBC12: 50 लाख जीतने वाली फूलबासन यादव की कर दी थी चरवाहे संग शादी, सुनाई संघर्षभरी जिंदगी की कहानी

क्वीज शो Kaun Banega Crorepati में छत्तीसगढ़ की phoolbasan yadav ने लिया हिस्सा कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में फूलबासन ने सुनाई संघर्ष की कहानी अभिनेत्री Renuka Chaudhary संग जीते 50 लाख रुपए
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 24 Oct 2020, 2:52 PM IST

KBC 12 Karmveer Special Phoolbasan Yadav Renuka Shahne Wins 50 Lakh

KBC 12 Karmveer Special Phoolbasan Yadav Renuka Shahne Wins 50 Lakh

नई दिल्ली। क्वीज गेम शो कौन बनेगा करोड़पति का 12वां सीज़न शुरू हो गया है। बीते शक्रवार को शो का 20वां एपिसोड टेलिकास्ट हुआ था। शुक्रवार को कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में इस बार फूछत्तीसगढ़ में रहने वाली फूलबासन यादव ने हॉट सीट पर स्थान को ग्रहण किया। इस दौरान खेल में उनकी मदद के लिए हम आपके हैं कौन फेम एक्ट्रेस रेणुका शहाणे दिखाई दीं। शो के दौरान फूलबासन ने अपनी जिदंगी से जुड़े संघर्ष की कही कहानियों का बताया। जिसे सुन शो के होस्ट अमिताभ बच्चन भी हैरान हो गए और उनकी हिम्मत की दाद देने लगे।

फूलबासन का संघर्षभरा जीवन

हॉटसीट पर बैठी फूलबासन यादव ने शो में अपने जीवन के बारें में बात करते हुए बताया कि वह बचपन से चाहती थीं कि वह खूब पढ़ाई करें, लेकिन गरीबी के कारण उनके माता-पिता उनका यह सपना पूरा नहीं कर पर पाए। कुछ समय बाद फूलबासन ने जिंदगी में कुछ अच्छा और बढ़ा करने का ठान लिया। उन्होंने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए खूब संघर्ष किया।

यह भी पढ़ें- पैतृक गांव में काम करवाने का Amitabh Bachchan ने किया ऐलान, सालों से लगते आए हैं गंभीर आरोप

बचपन में ही हो गई थी शादी

शो के दौरान फूलबासन ने बताया कि वह जब महज 12 साल की थी। तभी उनकी शादी एक चरवाहे से करा दी गई थी। शादी के महज कुछ महीनों बाद ही वह मां बन गई थीं। शादी के बाद भी वह लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जिसके बाद उन्होंने तय किया कि वह बाल विवाह, गरीबी और भुखमरी जैसी परेशानियों के खिलाफ आवाज़ उठाएंगी।

यह भी पढ़ें- KBC 12: राजस्थान के 10वीं फेल कारपेंटर ने जीते 6.40 लाख, हिंदू धर्मग्रंथ ‘रामायण’ से पूछा गया था दसवां सवाल

महिला सशक्तिकरण के लिए करती हैं काम

सैकड़ों परेशानियों का सामना करने के बाद आज फूलबासन 2 लाख महिलाओं संग जुड़ चुकी हैं। वह 'मां बम्लेश्वरी जनहित कार्य समिति' नाम के संगठन संग काम करती हैं। जिसके जरिए वह महिलाओं के लिए महिला सशक्तिकर का काम करती हैं। कौन बनेगा करोड़पति के मंच से सुनाई गई फूलबासन के जीवन की कहानी ने कई और महिलाओं के सामने भी आगे बढ़ने और चुनौतियों का सामना करने का उदाहरण पेश किया है।

जीते 50 लाख रुपए
शुक्रवार के कर्मवीर एपिसोड में फूलबासन ने 50 लाख रुपए जीते थे। जिसके बाद वह काफी खुश नज़र आईं। आपको बता दें उनसे 50 लाख के लिए यह सवाल पूछा गया था कि कौन एक पर्यावरणविद थीं जिन्हें, अपने राज्य हिमाचल प्रदेश में अवैध खनन के खिलाफ लड़ाई लड़ाने और जोरदार आवाज़ उठाने के लिए जाना जाता है। इस प्रश्न का जवाब देने के लिए उन्होंने अपनी हेल्पलाइन अस्क द एक्सपर्ट की मदद ली। जिसमें किंकरी देवी सही जवाब होते ही वह 50 लाख रुपए जीत गई।