27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

KBC 14: अपनी हॉटसीट छोड़ Amitabh Bachchan की कुर्सी पर जा बैठी कंटेस्टेंट! बिग बी देखते रह गए शक्ल

'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14' (KBC 14) के हालिया एपिसोड में गुजरात से आई एक कंटेस्टेंट आते ही सीधा अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की कुर्सी पर जाकर बैठ गईं, जिसको बिग बी देखते रह गए और चुपचाप जाकर हॉटसीट पर बैठ गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 14 Nov 2022, 11:39 AM IST

अपनी हॉटसीट छोड़ Amitabh Bachchan की कुर्सी पर जा बैठी कंटेस्टेंट

अपनी हॉटसीट छोड़ Amitabh Bachchan की कुर्सी पर जा बैठी कंटेस्टेंट

रियलिटी टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14' (Kaun Banega Crorepati 14) का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें हालिया एपिसोड में गुजरात के राजकोट से आईं टैक्स इंस्पेक्टर और कंटेस्टेंट फोराम मकादिया (Foram Makadiya) अपनी हॉटसीट छोड़ शो के होस्ट और दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की सीट पर जाकर बैठ गईं। इतना ही नहीं उनकी इस हरकत दो गेख वहां मौदूज सभी लोग और खुद बिग बी भी उनकी शक्ल देखते रह गए। इसके बाद बिग बी चुपचाप जाकर हॉटसीट पर बैठ गए, लेकिन इसके बाद उन्हेंने फोरम को बताया कि जहां वो बैठी हैं वो सीट उनकी हैं और उनको इस हॉटसी पर बैठना है। इसके वहां मौदूज सभी लोग हंसने लगे।

कंटेस्टेंट से हुई ये गलती

जी हां, कंटेस्टेंट फोराम मकादिया गलती से और अमिताभ बच्चन को सामने से देखने की एक्साइटमेंट में अपनी हॉटसीट छोड़ उनकी सीट पर जा बैठीं, लेकिन बिग बी से बात करने के बाद वो फिर अपनी हॉटसीट पर जाकर बैठ गई। ये कोई पहला मौका नहीं है जब केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन अपने किसी कंटेस्टेंट के साथ मस्ती करते नजर आए।

शो में कंटेस्टेंट्स के साथ बिग बी करते हैं मस्ती

उनके अक्सर ही कई वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें वो शो में आए कंट्सेटंट्स के साथ मौज-मस्ती करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि बिग बी ने सभी को उस वक्त हंसने के लिए मजबूर कर दिया जब फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतकर आई कंटेस्टेंट फोरम उनकी होस्ट वाली कुर्सी पर जाकर बैठ गईं। हमेशा की तरह अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में ऐसी सिचुएशन को हैंडल किया।

यह भी पढ़ें:मंगेतर ने ही लीक कर दिया इस एक्ट्रेस का इंटीमेट वीडियो


बिग बी ने चुपचाप पकड़ ली हॉटसीट

जब फोरम, अमिताभ बच्चन की होस्ट सीट पर बैठी तब एक्टर कुछ नहीं बोले और इस सिचुएशन को देखकर हैरान नजर आए, लेकिन फिर वे चुपचाप हॉटसीट पर जाकर बैठ जाते हैं। इसके बाद अमिताभ ने कहा कि 'फोरम जी, मैं आपको बता नहीं सकता हूं कि मैं आज कितना खुश हूं कि मैं आज हॉट सीट पर बैठा हूं'। उनकी ये बात सुनने के बाद फोरम को एहसास होता है कि उन्होंने गलत कुर्सी पकड़ ली है।

खुलकर हंसने लगे वहां मौजूद दर्शक

इसके बाद फोरम वहां से उठती हैं और कहती हैं 'सब उल्टा-पुल्टा हो रहा है'। इस पर अमिताभ कहते हैं कि 'आप थोड़ा विचित्र हैं। जाना था वहां, पहुंच गईं यहां'। बिग बी की इस बात पर फोरम कहती हैं 'सर ऐसे कनफ्यूज होकर कहीं पर भी चली जाती हूं, पर पहुंचती सही जगह पर हूं'। इससे पहले भी अमिताभ के इस शो ने दर्शकों को ऐस ही अजीब सिचुएशन में खूब हंसाया है।

यह भी पढ़ें: KRK के ऐसे लुक को देख यूजर्स कर रहे अटपटे सवाल

बड़ी खबरें

View All

TV न्यूज

मनोरंजन

ट्रेंडिंग