'हीरो के साथ सोना होगा'
किश्वर मर्चेंट ने ईटाइम्स से बातचीत में अपने साथ हुए कास्टिंग काउच का किस्सा शेयर किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि उनके साथ एक बार कास्टिंग काउच हुआ। किश्वर के शब्दों में,'मेरे साथ ऐसा तब हुआ जब मैं मीटिंग के लिए गई थी, लेकिन ऐसा सिर्फ एक बार हुआ। मेरी मां मेरे साथ थीं। मुझसे कहा गया कि मुझे हीरो के साथ सोना होगा। मैंने विनम्रता के साथ ऑफर ठुकरा दिया और चली गई।' हालांकि इस बातचीत में हीरो और प्रोड्यूसर का नाम पूछे जाने पर एक्ट्रेस ने नाम नहीं बताए। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि जान लीजिए बहुत बड़े नाम थे। जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या यही वजह थी कि उन्होंने फिल्में नहीं की, तो उन्होंने कहा कि उनका झुकाव टीवी की तरफ ज्यादा था। टीवी में काम ज्यादा और अच्छा मिल रहा था। किश्वर ने यह भी तर्क दिया कि टीवी से पहचान ज्यादा मिलती है। वहीं, फिल्मों में छोटे रोल मिलने से अधिक पहचान नहीं बन पाती है।