एक इंटरव्यू में महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले पंकज धीर ( Pankaj Dheer ) ने बताया कि जब वो बी.आर.चोपड़ा से मिले तो उन्होंने अर्जुन के रोल को करने से मना कर दिया था। जिसके बाद उन्हें शो से निकाल दिया गया। 4 महीने तक कोशिश करने के बाद उन्हें फिर से महाभारत में काम मिला वो भी कर्ण के रोल के साथ।