माहिरा शर्मा और मोहम्मद सिराज के फैंस अब इस खबर के बाद खासा निराश हो रहे हैं और अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "क्या वाकई दोनों के बीच कुछ नहीं है?" दूसरे ने लिखा, "हमें लगा एक और एक्ट्रेस और क्रिकेटर की शादी होने वाली है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "हमें तो पहले से पता था ये सब अफवाह होगी।"