4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मलाइका अरोड़ा ने कपिल शर्मा से पूछा- बच्चे पैदा करने का वक्त कब मिलता है? जवाब सुन आप हो जाएंगे लोटपोट

शो में मलाइका अरोड़ा कपिल से पूछती हैं कि उन्हें बच्चे पैदा करने का वक्त कब मिलता है। इस पर कपिल ऐसा जवाब देते हैं कि वहां मौजूद हर कोई हंसने लगता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 2 Oct 2021, 10:46 AM IST

kapil_sharma.jpg

kapil sharma malaika arora

नई दिल्ली। कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा का फेमस कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' को काफी पसंद किया जाता है। ये शो सिर्फ आम लोगों का ही नहीं बल्कि सेलेब्स का भी पसंदीदा शो है। इस शो को देखकर लोग हंसने पर मजबूर हो जाते हैं। टीआरपी के मामले में भी ये कई शोज़ को पीछे छोड़ देता है। इसमें अबतक इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स शामिल हो चुके हैं। अब फिर से शो का प्रसारण शुरू हो गया है। ऐसे में फिर कई सेलेब्स कपिल के शो में शिरकत कर रहे हैं। इस बार 'द कपिल शर्मा शो' पर मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुइस दिखाई देंगे। मेकर्स ने एपिसोड का एक प्रोमो रिलीज किया है।

शो में मलाइका अरोड़ा कपिल से पूछती हैं कि उन्हें बच्चे पैदा करने का वक्त कब मिलता है। इस पर कपिल ऐसा जवाब देते हैं कि वहां मौजूद हर कोई हंसने लगता है। आने वाले एपिसोड का प्रोमो सोनी चैनल के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकांट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल अपने शो में 'इंडियाज बेस्ट डांसर्स' के जज मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुइस का स्वागत करते हैं। इसके बाद कपिल तीनों के साथ खूब मस्ती मजाक करते हैं। इतने में मलाइका में कपिल से एक पर्सनल सवाल पूछती हैं।

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा को सोनाक्षी सिन्हा के साथ मजाक करना पड़ा भारी, एक्ट्रेस ने जड़ दिया था थप्पड़!

यह भी पढ़ें: जब तारक मेहता की सोनू को सिगरेट पीता देख भड़क उठे थे लोग, वायरल हो रही है तस्वीर

मलाइका कहती हैं, 'हमारा शो तो सीजनल होता है। शो के बाद हमें छुट्टी भी मिलती है। आपका शो तो डेली है। पूरा साल आप शूट करते जा रहे हो तो ये सब काम करने का टाइम आपको कब मिलता है?' उनकी बात सुनकर गीता कहती हैं, 'आपका मतलब है दो छोटे-छोटे बच्चे?' जिसपर मलाइका हां कहती हैं। इसके बाद जवाब में कपिल कहते हैं, 'साढ़े नौ से 11 शो चलता है। इसके बाद जब ये लोग सीआईडी चलाते हैं...।' कपिल की ये बात सुनकर सभी लोग ठहाके लगाकर हंसे लगते हैं। कपिल के शो का ये प्रोमो वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है। इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं। कपिल के अलावा कृष्णा अभिषेक भी मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुइस के साथ खूब मस्ती करते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस एपिसोड टेलीकास्ट होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।