script-sonakshi-sinha-slapped-kapil-sharma-in-the-kapil-sharma-show | जब कपिल शर्मा को मजाक करना पड़ गया भारी, एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने जड़ दिया था पंच, ये रहा Video | Patrika News

जब कपिल शर्मा को मजाक करना पड़ गया भारी, एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने जड़ दिया था पंच, ये रहा Video

locationनई दिल्लीPublished: Dec 21, 2021 03:00:26 pm

Submitted by:

Shivani Awasthi

इंडियन कॉमेडियन कपिल शर्मा कामेडी के किंग बन चुके हैं। उनका शो दि कपिल शर्मा शो टीआरपी की रेस में हमेशा टॉप पर रहता है, यही वजह है कि सेलेब्स उनके शो में शिरकत करते हैं।

kapil_sharma_and_sonakshi_sinha.jpg
KAPIL SHARMA AND SONAKSHI SINHA
अपनी पॉपुलेरिटी के चलते दि कपिल शर्मा शो पर इंडस्ट्री के न जाने कितने सेलेब्स शिरकत कर चुके हैं। लोगों के बीच इस शो को लेकर काफी पॉपुलेरिटी है। हर हफ्ते शो में कोई नया गेस्ट नजर आता है। ये शो टीआरपी के मामले में भी कई शोज़ को पीछे छोड़ देता है। कपिल के शो में अब तक इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स शिरकत कर चुके हैं। इसी के चलते इस शो में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा मेहमान बनकर आ चुकी हैं। शो के दौरान कई बार कपिल लोगों को अपने मजाक से लोट-पोट कर देते हैं। ऐसा ही कुछ सोनाक्षी सिन्हा के साथ रिकॉर्ड किए गए एपिसोड में होता है। कपिल अपने शो में सोनाक्षी से मजाक करते नजर आ रहे हैं लेकिन उनका ये मजाक उन्हीं पर भारी पड़ जाता है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.