28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘Mard Ko Dard Nahi Hota’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, देखें राधिका का मारधाड़ वाला अंदाज

फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' का निर्माण आरएसवीपी मूवीज ने किया है और इसका निर्देशन वासन बाला ने किया है..
less than 1 minute read
Google source verification
Mard Ko Dard Nahi Hota

Mard Ko Dard Nahi Hota

बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री को बेटा अभिमन्य दासानी की डेब्यू फिल्म 'Mard Ko Dard Nahi Hota' का धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया। ये फिल्म काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में अभिमन्य के साथ टीवी एक्ट्रेस राधिका मदान भी इस फिल्म नजर आने वाली हैं। ये टीजर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। टीजर में दोनों ही किरदारों को खूब पसंद किया जा रहा है।

आपको बता दें कि इससे पहले राधिका मदान विशाल भारद्वाज की फिल्म 'पटाखा' में भी नजर आ चुकी है। जिसमें उन्होंने बेहतरीन एक्टिंग की। इस फिल्म में उनके साथ सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर नजर आए थे।







फिल्म में स्टारकिड होने के बावजूद इस मूवी की एक्ट्रेस राधिका मदान के किरदार के इंट्रोडक्शन विडियो में नेपोटिज्म का मजाक उड़ाया गया है।

फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' का निर्माण आरएसवीपी मूवीज ने किया है और इसका निर्देशन वासन बाला ने किया है। ये फिल्म 21 मार्च को देशभर में रिलीज होगी।