
kapil sharma
इन दिनों कपिल शर्मा अपने शो के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं, कभी अपने साथ के कलाकारों से विवाद के कारण तो कभी अपने नए शो के एपिसोड्स के कैंसिल होने के कारण। 25 मार्च से कपिल अपने नए शो के साथ वापसी कर रहे हैं। शो का नाम हैं 'फैमली टाइम विद कपिल शर्मा'। पहले एपिसोड में अजय देवगन गेस्ट के तौर पर शिरकत करेंगे। शो के आगे के एपिसोड्स की भी शूटिंग चालू है। इसी बीच कपिल के नए शो 'फैमली टाइम विद कपिल शर्मा' के एपिसोड् की शूटिंग कैंसिल हो गई है। बताया जा रहा है कि कपिल के शो में टाइगर श्रॉफ अपने आने वाली फिल्म 'बागी 2' के प्रमोशन में पहुंचे थे लेकिन वो बिना शूट किए ही वापस लौट गए।
बता दें कि इस बार कपिल शर्मा के कारण शो की शूटिंग कैंसिल नहीं की गई है। दरअसल इस बार सेट पर कुछ तकनीकी खराबी के कारण शूटिंग नहीं हो पाई है। शो से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि, 'सेट पर कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसे ठीक नहीं किया जा सका। इसलिए इस एपिसोड की शूटिंग दूसरे दिन की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किसी और दिन रखी गई है। असुविधा के लिए खेद है।'
शो से जुड़ी हुई एक और खबर पहले भी आ चुकी है जब अपने शो से जुड़े एक कार्यक्रम में कपिल खुद ही नहीं पहुचे थे। उस समय इसकी वजह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच ट्विटर फाइट को बताया गया था। आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर ने कुछ समय पहले अपने फैन को एक ट्वीट के जरिए ये कहा था की उन्हें कपिल की तरफ से शो के लिए कोई भी कॉल नहीं आई है। इस पर कपिल ने जवाब देते हुए लिखा था कि 'मैंने आपको 100 बार कॉल किया था'। ये ट्विटर फाइट काफी लंबी चली थी।
Updated on:
24 Mar 2018 11:43 am
Published on:
23 Mar 2018 01:02 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
