जल्द ही 'धाकड़' फिल्म में नजर आने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का पॉपुलर शो लॉक अप (LockUpp) अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. शो फिनाले से महज कुछ ही घंटों की दूरी पर है. 7 मई यानी आज से इसका फिनाले शुरू हो जाएगा. दर्शक भी काफी लंबे समय से इसके फिनाले का इंतजार कर रहे हैं. बीच में इसके फिनाले पर कोर्ट ने रोक लगा दी है इस तरह की खबरें सामने आ रही थी, जिसके बाद दर्शकों के बीच मन इस बात को लेकर आशंका थी कि शो का फिनाले वो देख जाएंगे या नहीं.