
Ramayan Cast
नई दिल्ली | रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) के रीटेलिकास्ट होने के बाद से ही दर्शकों ने इस धारावाहिक को फिर से इतना प्यार दिया कि टीआरपी के इसने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। अभी तक शो की टीआरपी भारत में ही रिकॉर्ड बना रही थी लेकिन अब रामायण ने वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Record) बना लिया है। 16 अप्रैल को प्रसारित हुए रामायण के एपिसोड ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना दिया। पूरी दुनिया में 16 अप्रैल को इसे 7.7 करोड़ लोगों ने देखा जिसकी जानकारी देते हुए प्रसार भारती ने एक ट्वीट (Tweet) किया।
16 अप्रैल के जिस एपिसोड ने इतिहास रचा में उसमें दिखाया गया था कि लक्ष्मण के इंद्रजीत के बाण से गिरने के बाद हनुमान जी हिमालय पर्वत पर संजीवनी बूटी लेने जाते हैं लेकिन उन्हें नहीं मिलती। जिसके बाद वो कैलाश पर्वत ही उठा लाते हैं और फिर सुषैण वैद्य के इलाज से लक्ष्मण जी ठीक हो जाते हैं।
रामायण के रीटेलिकास्ट होने के बाद से ही लोगों में इसका क्रेज नजर आया था। साल 2015 से अब तक टीआरपी के मामले में रामायण हिंदी का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट शो बना। वहीं भारत में सबसे ज्यादा सर्च करने के मामले में भी रामायण टॉप पर है। एक सर्वे में ये बात सामने आई थी कि सबसे ज्यादा सर्च किए जाने के मामले में रामायण और कनिका कपूर सबसे ऊपर रहे हैं।
बता दें कि रामायण (Ramayan) के फिर से टीवी पर आते ही इसके कलाकारों पर भी खूब चर्चा हो रही है। राम बने अरुण गोविल, सीता बनी दीपिका चिखलिया, लक्ष्मण बने सुनील लहरी, दारा सिंह बने हनुमान और बाकी कई किरदार सुर्खियों में हैं। लोग एक बार इनके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं, ट्विटर पर रामायण और उनके कलाकार छाए रहते हैं। रामायण 1987 से 1988 के बीच दूरदर्शन पर आई थी तब लोग सबकुछ छोड़कर इस सीरियल को देखने को बैठ जाया करते थे। अब एक बार फिर से लोग घरों में बंद हैं तो एक साथ बैठकर इसे देखने का लुत्फ उठा रहे हैं।
Published on:
29 Apr 2020 12:53 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
