29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एजाज खान पर भड़की Rubina Dilaik, पति पर पवित्रा का टॉप खींचने का लगाया था गंभीर आरोप

Bigg Boss 14 में एक्ट्रेस Rubina Dilaik कंटेस्टेंट पर बरसा गुस्सा Eijaz Khan ने लगाया था Abhinav Shukla पर गंभीर आरोप पति के बचाव में सामने एक्ट्रेस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 20 Oct 2020, 2:50 PM IST

Rubina Dilaik Clashes With Eijaz Khan For Accusing Her Husband

Rubina Dilaik Clashes With Eijaz Khan For Accusing Her Husband

नई दिल्ली। टीवी का मोस्ट पॉपुलर गेम शो बिग बॉस 14 इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। पहले जब शो की शुरूआत हुई तो घर में केवल कंटेस्टेंट निक्की तंबोली को ही देख जा रहा था, लेकिन इन दिनों टीवी एक्ट्रेस रूबिना दिलैक फुल फॉर्म में नज़र आ रही है। घर में उनके चिल्लाने की आवाज़ और लोगों से बहस करने की आवाज़ घर में गूंजती हुई सुनाई देती है। यही नहीं रविवार के विकेंड का वार में रूबिना शो के होस्ट सलमान खान से ही भिड़ गई।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 14- सिद्धार्थ शुक्ला को इम्प्रेस करने के लिए लड़कियों ने पार की सारी हदें, 19 सेकंड का वीडियो आया सामने

यही नहीं शो में पति अभिनव शुक्ला के लिए रूबिना का शेरनी अवतार भी देखने को मिला। दरअसल, कुछ समय पहले घर में एक टास्क हुआ था। जहां पर कंटेस्टेंट एजाज खान ने अभिनव पर पवित्रा का टॉप खींचने की बात कही थी। जिसे सुन रूबिना काफी भड़क गई थीं। उन्होंने सलमान खान के सामने इस बात पर जमकर एजाज को खरी-खोटी सुनाई। साथ ही उन्हें साफ शब्दों में एजाज को नापसंद करने की बात भी कही। जिसे सुन एजाज का गुस्सा भी सातवे आसमान पर पहुंच गया और तीनों के बीच काफी बहस हुई।

यह भी पढ़ें- सलमान खान के शो 'बिग बॉस' के मेकर्स पर सोफिया हयात ने लगाए नेपोटिज्म का आरोप, बायकॉट की उठने लगी मांग

आपको बता दें बिग बॉस 14 के सीज़न में एंट्री लेते हुए रूबिना को रिजेक्ट किया गया था। बिग बॉस के नियमों के अनुसार उन्हें गार्डन एरिया में ही रहना था। वहीं रूबिना एक के बाद एक कई टास्क हार गई थीं। जिसकी वजह से उन्हें कोई सामान नहीं मिल पाया था। जिससे नाराज़ होकर वह बिग बॉस पर ही सवाल उठाती हुईं दिखाई दी थी। यह सब देखते हुए सलमान ने रूबिना को भी खूब डांट लगाई थी।