पिछली बार कि तरह इस बार भी घर में सेलेब्रिटी और आम आदमी आएंगे। अभी तक कई जोड़ियों के नाम सामने आए हैं। MTV Rock On के विनर नैतिक नागदा शो का हिस्सा होंगे। इसी के साथ टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह, देवोलीना भट्टाचार्जी, कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर और उनकी गर्लफ्रेंड सुबुही जोशी, मिलिंद सोनम और उनकी पत्नी अंकिता कोंवर जैसे बड़े-बड़े स्टार्स भी शो का हिस्सा बन सकते हैं।