26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीजन 1 से लेकर 11 तक इन सेलेब्स के सर सज चुका है ‘बिग बॅास’ का ताज, देखें पूरी विनर्स लिस्ट…

आज हम आपको 'बिग बॅास' के सीजन 1 से लेकर अबतक के सभी सीजन्स के विनर्स के नाम बताएंगे। तो आइए जानते हैं उन सेलेब्स के नाम...
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 8 Sep 2018, 1:20 PM IST

salman khan bigg boss all seasons winners list

salman khan bigg boss all seasons winners list

'बिग बॉस' का नया सीजन 12 जल्द ही शुरू होने वाला है। शो से जुड़ी लगातार अपडेट्स सामने आ रही हैं। अब से 'बिग बॉस' वीकडेज में रात 9 बजे आएगा, जबकि पहले ये रात 10.30 बजे आता था। इस बारे में खुद कलर्स चैनल सीईओ राज नायक ने जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि,' इंडिया के सबसे बड़े रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का ये सीजन रात 9 बजे टेलीकास्ट होगा।' 'बिग बॉस' के इस सीजन में 6 जोड़े भाग ले रहे हैं, जो एक घर में 100 दिनों तक रहेंगे। खैर, इस साल के लिए तो सभी दर्शक काफी एक्साइटेड हैं, लेकिन आज हम आपको 'बिग बॅास' के सीजन 1 से लेकर अबतक के सभी सीजन्स के विनर्स के नाम बताएंगे। तो आइए जानते हैं उन सेलेब्स के नाम...

बिग बॉस 1

'आशिकी' फिल्म के मशहूर स्टार राहुल रॉय। वैसे राहुल का कॅरियर कुछ खास नहीं चल पाया लेकिन राहुल रॉय 'बिग बॉस' के पहले सीजन में कैरोल ग्रेसियस और अभिनेता रवि किशन को पछाड़ कर इस शो के विजेता बने थे।

बिग बॉस 2

आशुतोष कौशिक 'बिग बॉस' के दूसरे सीजन के विनर बने थे। इससे पहले वो एमटीवी रोडीज के विजेता भी रह चुके हैं।

बिग बॉस 3

‘बिग बॉस' के तीसरे सीजन के विनर विंदू दारा सिंह थे। बता दें विंदू दारा सिंह अपने जमाने की बड़ी अभिनेत्री पूनम ढिल्लो और प्रवेश राणा को हराकर 'बिग बॉस सीजन-3' के विजेता बने थे।

बिग बॉस 4

'बिग बॉस' के चौथे सीजन की विनर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी रही थीं। उन्होंने बॅाक्सर ग्रेट खली को हराया था जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। बता दें कि, 'बिग बॉस' जीतने से श्वेता रातोंरात लोकप्रिय हो गई थी।

बिग बॉस 5

टीवी सीरियल कुमकुम से अपनी पहचान बना चुकी जूही परमार ने 'बिग बॉस-5' का खिताब जीता। सीजन 5 शुरू होने पर किसी को उम्मीद नहीं थी कि वे शक्ति कपूर, पूजा बेदी और सनी लियोनी जैसी सेलिब्रिटीज की मौजूदगी के बावजूद ये खिताब अपने नाम करेंगी।

बिग बॉस 6

टीवी सीरियल में अपने कमोलिका नाम से निभाए जाने वाले किरदार से अपनी अलग पहचान बनाने वाली उर्वशी ढोलकिया ने 'बिग बॉस-6' का खिताब जीता। उर्वशी ने सना खान और निकेतन मधोक को हराकर यह खिताब जीता था। उर्वशी को 50 लाख रुपए की रकम इनाम में मिली थी।

बिग बॉस 7

गौहर खान 'बिग बॉस सीजन 7' की विनर बनीं। 'बिग बॉस' के बाद खान 'खतरों के खिलाड़ी' में भी दिखीं और सिंगिंग शो 'रॉ स्टार' की भी होस्ट बनीं थी।

बिग बॉस 8

शुरुआती दिनों में विवादों में छाए रहने वाले गौतम गुलाटी 'बिग बॉस सीजन 8' के विनर बने। गौतम गुलाटी ने रनर अप रही करिश्मा को हराकर यह खिताब अपने नाम किया है।

बिग बॉस 9

'बिग बॉस 9′ के विनर रहे थे प्रिंस नरूला। इस शो के फाइनलिस्ट थे ऋषभ और मंदाना करीमी। हालांकि इस सीजन में सबसे ज्यादा विवादित कंटेस्टेंट रहीं थी मंदाना करीमी।

बिग बॉस 10

‘बिग बॉस 10’ के विनर रहे मनवीर गुर्जर। हालांकि इस विनर के फाइनलिस्ट में बानी भी थीं, जिन्हें शुरूआत से इस के विनर के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन बतौर कॉमनर इस घर में पहुंचे मनवीर अपने व्यवहार से दर्शकों के दिलों में ऐसे छाए कि वोटों की बौछार हो गई और वह शो जीत गए।

बिग बॉस 11

शिल्पा शिन्दे, ने हिना खान को मात देकर ‘बिग बॉस सीजन 11’ का खिताब अपने नाम किया। शिल्पा शुरुआत से ही वह एक मजबूत कंटेस्टेंट बनी रहीं। शिल्पा ने अपने व्यवहार से दर्शकों के दिलों में ऐसी जगह बनाई कि उनके फैन फॉलोइंग बढ़ा ली।

बड़ी खबरें

View All

TV न्यूज

मनोरंजन

ट्रेंडिंग