नई दिल्ली। 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के सबसे स्ट्राग कंटेस्टेट माने जाने वाले सिद्धार्थ शुक्ला को टाइफाइड होने के चलते उन्हें हॉस्पिटल मेें भर्ती कराया गया है। बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें आराम करन के लिए सीक्रेट रूम ले जाया गया था। लेकिन सीक्रेट पहुंचते ही सिद्धार्थ की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं जानकारी के मुताबिक इस वीकेंड के वार में सलमान खान (Salman Khan) सिद्धार्थ की तबीयत पूछने के लिए उन्हें वीडियो कॉल करेंगे।