10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान ने ‘पद्मश्री’ अनूप जलोटा की तुलना की अपने DOG से, कंटेस्टेंट्स के निकले आंसू

'बिग बॉस 12' के वीकेंड के वार पर सलमान ने कंटेस्टेंट्स को अपने डॉगी के दुनिया से अलविदा कह जाने की जानकारी दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Jain

•

Updated: 23 Oct 2018, 5:11 PM IST

salman khan compare anup jalota with his pet dog

salman khan compare anup jalota with his pet dog

टीवी जगत का चर्चित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 12' अब दिलचस्प मोड़ लेता जा रहा है। धीरे-धीरे कंटेस्टेंट्स ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। इसी के साथ शो के होस्ट सलमान खान भी अब अपने अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। हाल में सलमान खान ने अपने पालतू डॉग के निधन की जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर फैंस के साथ ये दुख बांटा। अपने पालतू जानवर के गुजर जाने के बाद सलमान काफी दुखी हैं। 'बिग बॉस 12' के वीकेंड के वार पर सलमान ने कंटेस्टेंट्स को अपने डॉगी के दुनिया से अलविदा कह जाने की जानकारी दी।

पर बातों ही बातों में सलमान खान ने भजन सम्राट अनूप जलोटा को कुछ ऐसा कह दिया जो उनके दिल को ठेस पहुंचा सकता है। एपिसोड में सलमान खान ने अपने मरे हुए डॉगी की तुलना अनूप जलोटा से कर डाली।

सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स से कहा, 'परसों मैंने किसी अपने को खो दिया। मैं आपको बताना चाहता हूं कि अगर वो जिंदा होती तो जसलीन, अनूप जी और दीपक से तो बेहतर सिंगर होती। सौ फीसदी वो किसी सिंगिंग शो में हिस्सा लेती।'

इसके बाद सलमान घरवालों को गुनगुनाते हुए अपने डॉगी का वीडियो सुनाते हैं। इसके बाद सलमान जसलीन से पूछते हैं कि क्या ये आपसे बेहतर गाती हैं, जिसपर वे कहती हैं, 'बिल्कुल मुझसे बहुत अच्छा गाती हैं और बहुत क्यूट भी लगती हैं।'

खैर, मजाक में ही सही सलमान की ये बात अनूप जलोटा को खटकी जरूर होगी। गौरतलब है कि अनूप जलोटा को अपनी बेहतरीन गायकी के चलते भजन सम्राट की उपाधि मिल चुकी है। इतना ही नहीं 65 वर्षीय अनूप जलोटा को साल 2012 में 'पद्मश्री' से सम्मानित किया जा चुका है।