फिल्म इंडस्ट्री में एक बात सभी जानते है कि सलमान से दुश्मनी लेना कितना भारी पड़ सकता है। शायद इसी का खामियाजा हिना को भुगतना पड़ा। बिग बॉस के पूरे शो के दौरान सलमान और हिना के बीच की नोंकझोंक किसी से छुपी नही। कई बार सलमान को हिना पर और हिना को सलमान पर बरसते देखा गया है।
सलमान ने शिल्पा के गलत होने पर भी किया सपोर्ट:
कहीं हिना को ना पसंद करना ही, हिना के हार की वजह तो नही बन गई। आपको बता दें एक बार शो के दौरान हिना ने समलान को हमेशा शिल्पा को सपोर्ट करने की बात कहते सुना गया था। उन्होंने सलमान पर सरेआम आरोप लगाया कि वो शिल्पा को पसंद करते है। इसी वहज से उसकी गलत बात भी उनको सही लगती है। वो हमेशा शिल्पा को सपोर्ट करते रहते हैं।
हिना ने घर से निकलने की दी धमकी:
वहीं एक बार शिल्पा ने सलमान को धमकी दी कि वो बिग बॉस का घर छोड़ कर चली जाएंगी। बात कुछ ऐसी थी कि, हिना के खास दोस्त प्रियंक के घर से बाहर हो जाने से हिना खुद को काफी कमजोर महसूस करने लगी थी। इसलिए उन्होंने सलमान से कहा कि अगर प्रियंक को बाहर निकाला तो वो भी बिग बॉस के घर से चली जाएंगी।
जुबैर खान भी रहे हिना की हार का सबसे बड़ा कारण:
बिग बॉस 11 सीजन के कंटेस्टेंट जुबैर खान की कुछ बातों से सलमान शुरु में चिड़ गए थे। वहीं हिना का जुबैर के करीब होना या यों कहा जाए कि उसका साथ देना सलमान को अखरता था। ये भी सलमान और हिना के बीच मनमुटाव का एक बड़ा कारण रहा।
सलमान को इग्नोर करना:
शो के दौरान अक्सर देखा गया कि जब भी सलमान हिना से कोई बात करते थे हिना हमेशा उन्हें इग्नोर करती हुई नजर आईं। यहां तक सलमान की बातों पर हिना को अजीब तरीके से मुंह बनाती हुए भी देखा गया था।
शिल्पा की बहुत बड़ी हैं सलमान खान की मां:
भाभी जी घर पर हैं शो के बाद से ही शिल्पा की फ़ैन फॉलोइंग इस कद्र बढ़ गई थी हर किसी की जुबान पर बर अंगूरी भाभी का की नाम रहता था। यहां तक की उनकी फैन फॉलोइंग का आलम ये है कि शो के होस्ट सलमान ख़ान की मां भी उनकी दीवानी है। सलमान की मां शिल्पा के सिर पर बिग बॉस का ताज देखना चाहती थी। अब मां की बात सलमान कैसे टातल सकते हैं। शायद यही वजह रही हो जिस कारण वो शो के दौरान शिल्पा को सर्पोट करते थे।