सना इस वक्त अपनी रिकवरी पर सबसे ज्यादा फोकस कर रही हैं और उनकी इम्यूनोथेरेपी भी शुरू हो चुकी है। वहीं, सना ने आगे कहा, “मैं और डॉक्टर लिवर ट्रांसप्लांट से बचने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। यही वजह है कि मैंने इम्यूनोथेरेपी शुरू कर दी है। यह वाकई बहुत इंटेंस और थका देने वाला है। हर दिन पहले दिन से ज्यादा कठिन होता है, लेकिन मैं उम्मीद पर कायम हूं। मैं बस इतना चाहती हूं कि लिवर ट्रांसप्लांट जैसी बड़ी चीज की जरूरत के बिना मैं ठीक हो जाऊं। ये आसान नहीं होगा, लेकिन मैं इतनी आसानी से हार मानने को तैयार नहीं हूं।”