
Sapna_Chaudhary
रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 की प्रतिभागी सपना चौधरी बॉलीवुड में अपने आइटम नंबर 'लव बाइट' से डेब्यू करने जा रही हैं। अब इसी क्रम में उनका दूसरा आइटम नंबर 'टैटू' का टीजर रिलीज हुआ है। गाने की टीजर में सपना बार बाला बनकर खूब ठूमके लगा रही हैं। बता दें कि सपना का ये नया गाना बॉलीवुड फिल्म 'एक्शन क्वीन मधुबाला' के लिए शूट किया गया है। फिल्म के ट्रेलर में इस गाने की झलक देखी जा सकती है।
सेट पर दिए एक इंटरव्यू में सपना ने बताया, 'उन्होंने गाना गाया नहीं है, सिर्फ गाने पर डांस किया है। उन्होंने ये भी खुलासा किया कि उनके पास एक भोजपुरी फिल्म का भी ऑफर है। हरियाणा में अपने डांस की वजह से लोकप्रिय हुईं सपना फिलहाल सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस-11' में नजर आ रही हैं, लेकिन शो में जाने से पहले ही उन्होंने बॉलीवुड में तहलका मचाने का पूरा बंदोबस्त कर लिया था।
सपना का कहना है कि अगर उन्हे बॉलीवुड में फिल्म का मौका मिले तो वो करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि फिल्म 'जर्नी ऑफ भांगओवर' में किया उनका आइटम नंबर 'लव बाइट' अब तक काफी सुर्खियां बटोर चुका है। ये फिल्म 17 नवंबर को रिलीज होगी।
बता दें कि सपना चौधरी बिग बॉस 11 में एक मजबूत कंटेस्टेंट के रूप में उभरी हैं। टास्क में भले वो ज्यादा एक्टिंव ना हों, लेकिन स्टैड लेने में वो हमेशा आगे रहती हैं। वो जो भी बात बोलती ठोस ही होती है। हाल में बिग बॉस के घर में अपनी अपकमिंग फिल्म 'फिरंगी' का प्रमोशन करने पहुंचे कपिल शर्मा ने भी सपना ये सवाल किया कि तुम चुप-चुप क्यों रहती हो तो सपना ने जवाब दिया कि मैं जब बोलती हूं तो बम फटते हैं। हाल में बिग बाॅस के लग्जरी टास्क के दौरान बिग बाॅस ने 50000 वीनिंग प्राइज मनी रखी थी जिसमें सबसे ज्यादा सपना की 11 लाख थी।
Published on:
12 Nov 2017, 6:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.