4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनिया और राहुल गांधी से सपना करना चाहती हैं मीटिंग, कांग्रेस के लिए कर सकती हैं प्रचार

सपना ने कहा कि वह प्रियंका और राहुल गांधी से मिलने आई थीं लेकिन उनसे नहीं मिल पाई।

3 min read
Google source verification

image

Amit Kumar Singh

Jun 23, 2018

Sapna Choudhary

sapna chaudhary

मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी हाल ही में कांग्रेस मुख्यालय पहुंचीं। सपना चौधरी ने मिलने का समय मांगा है। सपना ने कहा कि, ‘वह कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रभावित हैं। सोनिया गांधी ने देश को बहुत कुछ दिया है।’

काग्रेस के लिए कर सकती हैं प्रचार
सपना आने वाले समय में पार्टी के लिए प्रचार कर सकती हैं। सपना ने कहा कि वह प्रियंका और राहुल गांधी से मिलने आई थीं लेकिन उनसे नहीं मिल पाई। सपना चौधरी ने कहा, “मैं आने वाले समय में उनसे जरूर मिलूंगी।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह कांग्रेस में शामिल होंगी उन्होंने कहा, “मैं राजनीति में नहीं आऊंगी।” हालांकि सपना ने इस बात से इनकार नहीं किया कि वह पार्टी के लिए प्रचार कर सकती हैं। कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया, “सपना चौधरी ने पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है। वह कांग्रेस से प्रभावित हैं और खासकर हरियाणा में पार्टी बढ़ते ग्राफ को वह भी महसूस कर रही हैं।”

बनी डांस टीचर

हरियाणा की स्टार डांसर सपना चौधरी ने जब से सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॅास' में एन्ट्री मारी हैं वह फैेमस हो गई हैं। हर दिन उनसे जुड़ी खास खबरें सामने आ रही हैं। अब डांस टीचर बन गई हैं। जी हां, हाल में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह अपने मशहूर गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर थिरकती नजर आ रही हैं।लेकिन इस बार वह डांस कर तो रही हैं पर अपने फैंस को सिखाने के लिए। वीडियो में उन्होंने कहा है कि जो फैंस उनके डांस स्टेप्स को फॅालो कर अपना एक वीडियो बनाएंगे और उसे फैसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर करेंगे उन 10 लक्की विनर्स को 50,000 रुपए जीतने का मौका मिलेगा।

मिल रहे हैं शानदार व्यूज
बता दें, सपना के इस वीडियो पर 1 दिन में 180,062 व्यूज मिल चुके हैं। उनके चर्चित गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सपना इस गाने पर काफी बार डांस कर चुकी हैं लेकिन हर बार उनके मूव्ज देख फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं।सपना के शानदार डांस मूव्स फैंस कभी भी मिस नहीं करते।

IIFA Awards 2018: जब ऐश्वर्या के चलते पूरी बच्चन फैमिली ने किया था बॉयकॉट, वजह थे सलमान!