
नई दिल्ली। कांटा लगा सॉन्ग फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अपनी खूबसूरती के चलते खूब सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में वह काफी लंबे समय बाद टीवी के मोस्ट पॉपुलर गेम शो बिग बॉस 13 में नज़र आई थीं। जहां एक बार फिर उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई। वहीं शेफाली सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपने पति पराग त्यागी संग हॉलिडे मनाने के लिए मालदीव पहुंची थी। जहां उन्होंने खूब शानदार तस्वीरें और वीडियोज बनाई। एक्ट्रेस ने विकेशन की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर की। जिसके बाद से उनके लिए मुसीबत खड़ी हो गई है।
हुईं उप्स मूमेंट का शिकार
दरअसल, एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वह अपने पति पराग संग क्रूज पर खड़े हुए टाइटैनिक का आईकोनिक पोज देती हुईं दिखाई दे रही हैं। इस शेफाली ने ने व्हाइट रंग ल की ड्रेस पहनी हुई है और आंखों पर कूल सा चश्मा लगाया हुआ है। वहीं पराग भी ब्लू शर्ट और वाइट शॉट्स पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। पोज देते हुए तभी बहुत तेज से हवा चलने लगती है और हवा की वजह से शेफाली की ड्रेस उड़ने लगती है।
फैंस कर रहे हैं भद्दे कमेंट्स
इस वीडियो में शेफाली की उड़ते देख लोग शेफाली को ट्रोल करने लगे हैं। एक यूजर ने शेफाली के लिए लिखा है कि ड्रेस थोड़ी लंबी होनी चाहिए थी। वहीं एक ने घटिया शब्द का इस्तेमाल किया है। वहीं एक यूजर ने शेफाली की चुटकी लेते हुए कहा कि हवा में उड़ता जाए। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे आपको बता दें शेफाली ही नहीं बल्कि कई बार कई एक्ट्रेसेस अपनी ड्रेसेस के चलते ट्रोल हो जाती हैं।
गोद लेंगी बच्चा
शेफाली जरीवाला और उनके पति पराग त्यागी दोनों ने ही इंडस्ट्री के काफी जाने-माने चेहरे हैं। बेशक कांटा लगा के बाद शेफाली कहीं दिखाई ना दीं हो, लेकिन उनके पति पराग कई सुपहिट सीरियल्स में काम कर चुके हैं। वहीं बीते साल कपल ने एक घोषणा की थी। वह बच्चा गोद लेने वाले हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कपल को खूब प्यार मिला था।
Published on:
22 Apr 2021 05:45 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
