10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बिग बॉस’ के घर में श्रीसंत ने किया ये घिनौना काम! कहा- मेरी मर्जी, मेरी स्ट्रैटजी

लग्जरी बजट टास्क के दौरान श्रीसंत का दीपक ठाकुर के साथ पंगा होता नजर आया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 18 Oct 2018, 10:09 AM IST

bigg boss 12

bigg boss 12

'बिग बॉस' के घर में इन दिनों माहौल थोड़ा गर्म है। श्रीसंत सीक्रेट रूम से आने के बाद से काफी अग्रेसिव होकर खेल रहे हैं। वो छोटी-छोटी बातों पर लोगों से भिड़ते नजर आ रहे हैं। बीते एपिसोड में श्रीसंत ने कुछ ऐसा किया जिसके विरोध में सभी घरवाले उतर आए।

लग्जरी बजट टास्क के दौरान श्रीसंत का दीपक ठाकुर के साथ पंगा होता नजर आया। दरअसल घोड़ा-गाड़ी टास्क के दौरान श्रीसंत दीपक के नाम पर थूकते हुए नजर आए। जिसके बाद सभी घरवाले उनसे उलझ पड़े। सुरभि, रोमिल, सबा और सोमी ने श्रीसंत की इस हरकत को शर्मनाक और घिनौना बताया। लेकिन श्रीसंत को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। वे सफाई में दीपक से कहते हैं- 'मुझे गुस्सा आया, सामने नाम आया और मैंने थूक दिया। मेरी मर्जी, मेरी स्ट्रैटजी।'

साथ ही घरवालों ने दीपिका के साथ उनकी फिर से दोस्ती पर भी सावालिया निशान लगाया। जसलीन उनसे कहती है, पहले आप उनके खिलाफ थे। मगर अब दीपिका को बचा रहे हैं। श्रीसंत कहते हैं, 'दीपिका के साथ मेरा पंगा पुराना था। मैं उन्हें माफ कर चुका हूं।'

हाल के एपिसोड में श्रीसंत गुस्से में घर से भागने की कोशिश भी की। वे जेल के ऊपर वाली दीवार फांदने की स्ट्रैटजी बनाते दिखे। दर्शकों के दिमाग में अब यह भी बात दौड़ रही है कि श्रीसंत अपने गुस्से और एग्रेशन से लाइमलाइट में रहने की कोशिश कर रहे हैं।