1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच साल में ही कंपनी को बना दिया बड़ा ब्रांड, मिडिल क्लास लड़का बन गया 700 करोड़ रुपयों का मालिक

1984 में दिल्ली में जन्में अमन ने 2016 में समीर मेहता के साथ मिलकर भारत के लीडिंग ब्रैंड BoAt की सह-स्थापना की थी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 25 Feb 2022, 11:35 PM IST

aman.jpg

इन दिनों हेडफोन और इयरफोन्स के लिए आपने लोगों का झुकाव बोट कंपनी की तरफ खास तौर पर देखा होगा। बहुत कम ही समय में बोट कंपनी ने युवाओं के पसंद को पहचान कर उन्हें ऐसे प्रोडक्ट दे दिए हैं। जो कि अब उनकी जरुरत की पहली चीजें बन गए हैं। आज हम भी आपको इस कंपनी के मालिक अमन गुप्ता के बारे में ही बताने वाले हैं। हाल ही में टीवी पर शार्क ट्रैंक इंडिया नाम से शो शुरु हुआ था यह एक ऐसा शो था

जो कि भारत में पहली बार देखा गया। इस शो में नए उद्योगपतियों और एंटरप्रेन्योर की मदद कर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए निवेश दिया जा रहा था। इस शो में बतौर जज औैर इंवेस्टर की भूमिका में आप लोगों ने अमन गुप्ता को देखा। इस शो में लोगों को अमन का चुलबुलापन काफी पसंद आया।

अमन गुप्ता उन्हीं लोगों में से एक थे जो कि एक समय पर अपनी परिवार की जरुरत के लिए नौकरी की तलाश में रहते थे। अमन अपने बिजनेस को आज इस ऊंचाई तक पहुंचाने में कड़ी मेहनत की। अमन की कंपनी बोट के प्रोडक्ट आज लोग दिवाने हैं। जहां लोगों में बड़ी बड़ी कंपनी के ही प्रोडक्ट का भरोसा बना हुआ था वहां अमन ने अपनी कंपनी के प्रोडक्ट को लोगों के दिलों में उतार दिया।

आज 700 करोड़ की हैं कुल नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमन की कुल संपत्ति 700 करोड़ रुपए हैं। अमन ने अपनी कंपनी बोट की शुरुआत 2015 में की थी। कुछ ही सालों में अमन ने बोट को बड़े ब्रांड्स में शामिल कर दिखाया। यह कंपनी हेडफोन, स्टीरियो, इयरफोन और ट्रैवल चार्जर सहित बहुत से इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट बनाती है।

यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं कि हेमा मालिनी और उनकी बेटियों की धर्मेंद्र के घर थी ‘नो एंट्री’

पांच साल में ही कंपनी को बना दिया टॉप ब्रांड

इसके अलावा अमन ने कई बड़ी कंपनियों में भी निवेश किया हुआ है। जिनमें शिपकार्ट, बमर और 10 क्लब सहित कई अन्य कंपनियां भी शामिल है। कंपनी को बड़ा ब्रांड बनाने में अमन की काफी मेहनत रही है। बोट कंपनी के सेल साल 2017 में सेल 27 करोड़ रुपए की थी जो कि साल 2018 में बढ़कर 108 करोड़ रुपए हो गई। जबकि 2020 में इस कंपनी की सेल 500 करोड़ तक हो गई। लोगों में बोट के प्रोडक्ट के लिए अब अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है।

मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं अमन गुप्ता

अमन आज भले ही करोड़ों की कंपनी के मालिक बन गए हैं। लेकिन एक समय था जब वे एक मिडिल क्लास फैमिली से बिलॉंग करते थे। पढ़ाई करने के बाद अमन ने कई कंपनियों में नौकरी भी की। इसके अलावा अमन ने बोट की शुरुआत से पहले दो से तीन बिजनेस र्स्टाटअप में अपनी किस्मत आजमाई लेकिन वे उसमें सफल नहीं हुए। अमन ने अपने पिता के कहने पर सीए की पढ़ाई भी की। लेकिन बिजनेस में भी मन होने के कारण उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने बिजनेस में जी जान लगा दी। और सिर्फ पांच साल के अंदर ही अपनी कंपनी को टॉप 5 कंपनियों में लाकर खड़ा कर दिया।

यह भी पढ़ें-अपनी बेटी पूजा भट्ट से शादी करना चाहते थे महेश भट्ट, बेटी को 16 साल में ही लगी शराब पीने की लत