1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपनी बेटी पूजा भट्ट से शादी करना चाहते थे महेश भट्ट, बेटी को 16 साल में ही लगी शराब पीने की लत

पूजा भट्ट ने साल 1989 में फिल्म 'डैडी' से एक्टिंग डेब्यू किया था। कभी अपने अफेयर्स को लेकर तो कभी मैगजीन फोटोशूट को लेकर पूजा का विवादों से गहरा नाता रहा है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 25 Feb 2022, 7:49 PM IST

mahesh_bhatt.jpeg

बॉलीवुड की वो अदाकारा जो हसीन है जिसने एक्टिंग में महारत हासिल कर रखा है वो नाम पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) का है। 24 फरवरी 1972 को मशहूर निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) के घर उनकी पैदाइश हुई थी। फिल्मी बैग्राउंड होने की वजह से बचपन से ही एक्टिंग में रुची थी। उनका हीरोइन बनने का सपना 17 साल की उम्र में पूरा हुआ। एक्टिंग के साथ-साथ कई वजहों से वो चर्चा में रहें।17 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखने वाली महेश भट्ट की इस बेटी को 16 साल में ही शराब पीने की लत लग गई थी।

पूजा ने साल 1989 में फिल्म 'डैडी' से एक्टिंग डेब्यू किया था। अपने पिता महेश भट्ट की इस फिल्म में पूजा ने काफी बोल्ड किरदार निभाया था। फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर न्यू फेस ऑफ ईयर का अवॉर्ड भी मिला। कई हिट फिल्में देने वाली पूजा का कभी अपने अफेयर्स को लेकर तो कभी मैगजीन फोटोशूट को लेकर विवादों से गहरा नाता रहा है।

एक बार तो अपने पिता महेश भट्ट के चलते भी उनका नाम विवादों में छाया हुआ था। दरअसल एक मैगजीन के कवर पर दोनों की बोल्ड तस्वीर छपी थी। इस तस्वीर में पूजा भट्ट अपने पिता को लिप किस करती हुई नजर आई थी। इस तस्वीर के सामने आने के बाद खूब बवाल हुआ था। लोगों ने ना सिर्फ महेश भट्ट को जान से मारने की धमकी दे डाली थी बल्कि यह भी कहा उनकी वजह से समाज को गलत मैसेज जा रहा है। इस फोटो के छपते ही पूरे देश में हड़कंप मच गया। यही नहीं एक इंटरव्यू के दौरान महेश भट्ट ने ये भी कहा था की पूजा भट्ट की सुंदरता देख वो उनसे शादी करना चाहते है। कहा जाता है कि जब महेश भट्ट के इस बयान के बाद हड़कंप मच गया तो वह डिप्रेशन में चले गए थे। यहां तक कि उनका बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। इसके बाद उन्होंने सभी से माफी मांगी थी। तब जाकर कही मामला शांत हुआ था।

सूत्रों के मुताबिक, पूजा भट्ट ने 16 साल की उम्र से ही शराब पीना शुरू कर दिया था। धीरे-धीरे उन्हें शराब की ऐसी लत लगी कि वो इसकी आदी हो गईं। हालांकि, 45 साल की उम्र होने तक उन्हें अहसास होने लगा था कि शराब छोड़ देना चाहिए वरना वो ज्यादा दिन नहीं जिएंगी। उन्हें ऐसा लगने लगा था कि वह अब मरने की कगार पर हैं। पूजा भट्ट ने 24 दिसंबर, 2016 को शराब छोड़ने की कसम खाई और तब से अब तक करीब छह साल हो चुके हैं और उन्होंने शराब की बोतल को हाथ तक नहीं लगाया। पूजा ने एक इंटरव्यू में अपनी शराब की लत के बारे में खुलकर बात की थी। पूजा ने इंटरव्यू में कहा , 'हम कई चीजें छुपाने की कोशिश करते हैं लेकिन जब मैंने शराब छोड़ने का फैसला लिया तो मैंने इसके बारे में खुलकर बात करने के बारे में भी सोचा।

यह भी पढ़ें-जब दोस्तों के कारण दो बार टाल दी थी Anil Kapoor ने अपनी शादी, जानें क्या थी वजह

आपको बता दें पूजा ने अपने फिल्मी करियर में ‘सड़क’, ‘जानम’, ‘गुनहगार’, ‘हम दोनों’ , ‘अंगरक्षक’, ‘चाहत’, ‘तमन्ना’, ‘बॉर्डर’, ‘जख़्म’ जैसी फिल्मों में काम किया है। आखिरी दफा उन्हें सड़क के सीक्वल सड़क 2 में देखा गया था। उन्होंने जॉन अब्राहम और उदिता गोस्वामी स्टारर ‘पाप’ से अपना बतौर डायरेक्टर डेब्यू भी किया था। इसके अलावा पूजा वेबसीरीज ‘बॉम्बे बेगम’ में नज़र आई थीं।

यह भी पढ़ें-Parveen Babi संग 4 साल लिव-इन में रहे थे डैनी, अभिनेत्री की इस हरकत से हो गए थे खफा