इस रोल को पहले फेमस कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को ऑफर किया गया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की थी। साथ ही कहा था कि उन्हें इसे ठुकराने का कोई अफसोस नहीं है। राजपाल ने कहा- “जेठालाल के कैरेक्टर की पहचान एक अच्छे कलाकार, एक अच्छे अदाकार के हाथों हुई और मैं हर किरदार को किसी कलाकार का किरदार मानता हूं। हम लोग एक मनोरंजन के मार्केट में हैं तो मैं किसी कलाकार के किरदार में अपने किरदार को फिट नहीं करना चाहता।”