3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

TMKOC: नुपूर भट्ट ने निभाया था टप्पू की पत्नी का किरदार, अब बन चुकी हैं प्रोफेशनल डांसर

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के एक एपिसोड में टप्पू का बाल विवाह दिखाया जाता है। उनकी छोटी सी दुल्हन को दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब वो एक प्रोफेशनल एक्टर और डांसर बन गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 25 May 2025, 12:51 PM IST

Taarak-mehta-ka-ooltah-hashmah-nupur-nimesh-bhatt-update-tapu-wife

तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक्ट्रेस नुपूर भट्ट

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ साल 2008 से लगातार प्रसारित हो रहा है। शो के कई मजेदार एपिसोड्स दर्शकों के दिलों में आज भी ताजा हैं।

उन्हीं में से एक है टप्पू की शादी वाला सपना, जिसमें जेठालाल और दया सास-ससुर बने नजर आते हैं। इस एपिसोड में टप्पू का बाल विवाह हो जाता है, जो कि असल में जेठालाल का सपना था। ये एक मजेदार एपिसोड था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

यह भी पढ़ें: आ गई ‘इक्कीस’ फिल्म की रिलीज डेट, धर्मेंद्र संग अगस्त्य नंदा का डेब्यू, दिखाएगी भारतीय सेना का शौर्य

टप्पू की पत्नी टीना का किरदार किसने निभाया था?

इस एपिसोड में टीना नाम की बच्ची को टप्पू की पत्नी के रूप में दिखाया गया था। इस किरदार को निभाया था नुपूर निमेश भट्ट ने। तब वो एक चाइल्ड आर्टिस्ट थीं, लेकिन अब वो एक पेशेवर कोरियोग्राफर और एक्टर बन चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: राहुल मोदी के रोल के लिए सेलेक्ट हुए थे मुकुल देव, ‘क्या कहना’ से फिर क्यों किया गया बाहर?

नुपूर निमेश भट्ट अब क्या कर रही हैं?

नुपूर की उम्र अब 25 साल है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। नुपूर क्लासिकल, फ्रीस्टाइल और अन्य डांस फॉर्म्स में परफॉर्म करती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 53.9 हजार फॉलोअर्स हैं। नूपुर को कंटेंट क्रिएशन का भी शौक है। वो सोशल मीडिया पर कई ब्रैंड्स का प्रचार भी करती दिखती हैं।

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के बाद वो किसी अन्य शो में नजर नहीं आईं, लेकिन फैंस उन्हें आज भी याद करते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि नुपूर ने शो में सिर्फ टीना का किरदार ही नहीं किया था बल्कि वो गरबा आंदोलन एपिसोड में भी नजर आई थीं। उन्होंने उस एपिसोड में साड़ी शॉप ओनर की बेटी का रोल किया था।