24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम तान्या ने शेयर की शादी की तस्वीरें, प्रपोजल पर चौंक गई थी, आंखों में थे आंसू

इसके साथ ही तान्या ने बताया कि बॉयफ्रेंड सुरज ने प्रपोज करने शानदार प्लान बनाया था। मालदीव में....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 6 May 2019, 3:12 PM IST

anaya Gupta

anaya Gupta

इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की तान्या गुप्ता ने हाल ही में शादी की थी। तान्या गुप्ता ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज से 5 अप्रैल 2019 को शादी कर ली है। एक्ट्रेस को उनके बॉयफ्रेंड ने मालदीव्स में बेहद रोमांटिक तरीके से प्रमोज किया था। अपनी शादी में तान्या काफी एंजॉय करती दिखीं।

तान्या अपने विशेष दिन पर बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक लाल लहंगे को पसंद किया इसके साथ ही भारी कुंदन के आभूषण के साथ नजर आई। एक्ट्रेस ने दुल्हन के लिबास की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीरों में वह बहुत सुंदर लग रह थी।

वह अपनी शादी के बाद तुरंत अपने पति और दोस्तों के साथ एक पब में गई। शानदार डांस करती नजर आई। एक्ट्रेस एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने अपनी शादी का ब्लाउज और पैंट में नजर आ रही है।

इसके साथ ही तान्या ने बताया कि बॉयफ्रेंड सुरज ने प्रपोज करने शानदार प्लान बनाया था। मालदीव में एक समुद्र तट पर शादी की योजना बनाई थी। एक्ट्रेस ने बताया, मैं जब मालदीव्स गई थी अपने हॉलीडेज के लिए….एक रोज जब मैंने एक माहौल देखा जहां पूरा सेटअप लगा हुआ था। सामने समंदर था और सारा सेटअप बगल में था। मुझे लगा कोई शूटिंग का सेट होगा। तभी मैंने अचानक उसे अपने घुटनों पर बैठे देखा। मैं ये देखती रह गई और मेरी आंखों में आंसू आ गए।