दरअसल, शो में अब जल्द ही बतौर वार्डन तेजस्वी प्रकाश की एंट्री होने वाली हैं, जिसका खुलासा शो के प्रोमो में किया गया है. प्रोमो के सामने आने के बाद हर कोई ये ही देखना चाहता है कि शो अब कैसे नया मोड़ लेने वाला है और शो में कैसे नया ट्विस्ट आने वाला है. प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि तेजस्वी प्रकाश बेहद ही स्टाइलिश अंदाज में लॉक-अप में एंट्री कर रही हैं. उसके बाद वो शो में मौजूदा कंटेस्टेंट का एक-एक करके नाम लेती हैं, आखिर में तेजस्वी ये भी कहती हुई सुनाई देती हैं कि 'अब आखिर किस पर होने वाला है जहरीला वार?'.