2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ कि सोनू ने शेयर किया अपना बेडरुम वीडियो, लोग बोले- ‘अच्छा खासा सीरियल छोड़, ये सब कर रही हो’

पिछले 13 सालों से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो लोगों को खुब हंसा रहा है। इस सीरियल ने दर्शकों को खुद से इस तरह से बांधा है कि इस शो के सभी कैरेक्टर सबको रियल लगने लगे हैं। चाहे इस काम करने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट हो या जेठा लाल का कैरेक्टर निभाने वाले दिलीप जोशी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 31 Jan 2022, 11:37 AM IST

तारक मेहता का उल्टा चश्मा कि सोनू ने शेयर किया अपना बेडरुम वीडियो, लोग बोले- 'अच्छा खासा सीरियल छोड़, ये सब कर रही हो'

तारक मेहता का उल्टा चश्मा कि सोनू ने शेयर किया अपना बेडरुम वीडियो, लोग बोले- 'अच्छा खासा सीरियल छोड़, ये सब कर रही हो'

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के चाइल्ड आर्टिस्ट्स को छोटे से बड़ा होते अपनी आंखो से दर्शकों ने देखा है। उन्ही चाइल्ड आर्टिस्ट्स में से एक है सोनू भिड़े का किरदार। वैसे तो सोनू के किरदार में कई चाइल्ड आर्टिस्ट आई, उन्ही में से एक सोनू का किरदार निभा चुकी निधि भानुशाली भी रही हैं। निधि, ने इस शो को काफी पहले ही अलविदा कर दिया था। मगर उनके फैंस उन्हे अब तक भूला नहीं पाए हैं। निधि सोशल मीडिया पर बहुक एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस को अपने पोस्ट से अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर एक विडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने नए काम को इंट्रोड्यूस किया है।

सोशल मीडिया पर निधि भानुशाही की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वो जो भी तस्वीरें या वीडियो पोस्ट करती हैं वो तेजी से वायरल हो जाती हैं। हाल ही में निधि ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने कुछ निजी पलों से फैंस को रूबरू कराया है। इस वीडियो लपर काफी लोगो ने अपने रिएक्शन दिया है।

निधि ने दरअसल एक्टिंग छोड़ अपना यूट्यूब चैनल शुरु किया है। इस चैनल पर वो भारत के अलग-अलग पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी दे रही हैं। निधी के साथ इन पर्यटन पर उनके दोस्त भी घूमने जाते हैं। इंस्टाग्राम पर निधि ने जो वीडियो शेयर किया है उसकी बात करें तो उन्होंने इस वीडियो में अपने कम्पयूटर से लेकर बेडरुम तक की झलक दिखाई है, जहां वो अपना सारा काम खत्म कर आराम फरमा रहीं थीं।

यह भी पढ़ें: बेटे जॉन अब्राहम के पास है करोड़ों की कार लेकिन मां-बाप आज भी करते है ऑटो-बस में सफर


इस वीडियो के साथ निधि ने एक फोटो भी शेयर की है। फोटो में उन्होंने पिंक कलर का स्पैगिटी टॉप पहना हुआ है और बालों में बेडिंग की हुई है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "मैं अपनी हर शनिवार की रात इस तरह बिताती हूँ। आँखों को नींद की तरफ केंद्रित कर रही हूं, @ryora.lights @ kaushik611 के साथ एक एपिसोड को बनाना और इसे हर रविवार को 9.30 बजे तक के लिए समय पर शेड्यूल करना।"


निधि कि इस पोस्ट में जहां लोग उनकी हेयरस्टाइल को लेकर सवाल कर रहे है, तो कोई सीरियल में वापस आने को लेकर। इसके साथ ही उनकी इस वीडियो को लेकर लोग एक्साइटेड नजर आए तो कुछ ने उन्हे ट्रोल भी किया है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा है, "अच्छी खासी सक्सेसफूल सीरियल छोड़ के, यूट्यूबर बनने निकली।" तो वहीं उनके बालों को लेकर एक ने सवाल कर दिया, "ये कैसा हेयरस्टाइल है।"

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा ने छुपा लिए थे अंडरवियर में पैसे, इस बात का था डर