
gold movie
टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अक्षय कुमार की 'गोल्ड' के साथ बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू किया है। मूवी में मौनी की एक्टिंग को काफी सराहना की जा रही है। हालांकि टीवी एक्टर शार्दुल पंडित ने फिल्म देखने के बाद अक्षय कुमार से लेकर मौनी रॉय तक की जबरदस्त आलोचना की है। उन्होंने फिल्म में अक्षय कुमार के बंगाली एक्सेंट से लेकर मौनी रॉय के होठों तक पे तीखे कमेंट्स किए हैं। उन्होंने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट किया, जिसे बाद में डिलीट कर दिया।
अक्षय और मौनी पर किए ये कमेंट्स
उन्होंने लिखा, 'गोल्ड', फिल्म 'चक दे' की कॉपी बनाने का निराशाजनक प्रयास है। स्वतंत्रता दिवस का मतलब ये नहीं है कि आप जबरदस्ती की देशभक्ति फिल्म में दिखाए। उन्होंने अक्षय कुमार पर कमेंट करते हुए लिखा कि अक्षय ने पंजाबी स्टाइल में बंगाली बोली है। अभिनेता ने कहा कि मौनी असल में खूबसूरत हैं तो आखिर उन्हें लिप जॉब कराने की क्या जरूरत पड़ी है।साथ ही शार्दुल ने लोगों से फिल्म को ना देखकर अपने पैसे बचाने की अपील की है।
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
गौरतलब है कि मौनी रॉय अपने टीवी सीरियल्स के बाद से ही लोगों के दिलों में जगह बना चुकी हैं। वह जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही उन्होंने राजकुमार रॉव अभिनीत फिल्म 'मेड इन चाइना' भी साइन कर ली है।
रणबीर की फिल्म की विलेन
हाल में मौनी रॉय 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर बुल्गारिया से लौटी हैं। इस मूवी का डायरेक्शन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। फिल्म के बारे में मौनी ने कहा, 'मैं अभी फिल्म में अपने रोल के बारे में ज्यादा नहीं बता सकती हूं लेकिन इतना जरूर है कि रणबीर की इस फिल्म में, मैं ही इकलौती विलेन हूं।'
Published on:
22 Aug 2018, 5:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.