29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dipika Kakar निकलीं पति शोएब इब्राहिम के साथ ड्राइव पर, शेयर की रोमांटिक वीडियो

दीपिका और शोएब साथ में अपनी तस्वीरें व वीडियोज़ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में दोनों एक रोमांटिक ड्राइव के लिए निकले। जिसकी वीडियो शोएब ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 5 Oct 2020, 7:24 AM IST

dipika_kakar_shoaib_ibrahim.jpg

Dipika Kakar And Shoaib Ibrahim Romantic Drive

नई दिल्ली: टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' और 'बिग बॉस 12' की विनर दीपिका कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के लिए अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इसके साथ ही दीपिका व उनके पति शोएब की जोड़ी के लाखों दीवाने हैं। हो भी क्यों न, दोनों साथ में काफी प्यारे जो लगते हैं। ऐसे में फैंस को दोनों को साथ में देखना बेहद पसंद है। इसलिए दीपिका और शोएब साथ में अपनी तस्वीरें व वीडियोज़ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में दोनों एक रोमांटिक ड्राइव के लिए निकले। जिसकी वीडियो शोएब ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

अस्पताल में भर्ती Himanshi Khurana ने ब्लैक आउटफिट में बिखेरा खूबसूरती का जलवा, तस्वीरें हुईं वायरल

दोनों निकले रोमांटिक ड्राइव पर

इस वीडियो को शोएब इब्राहिम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। दोनों कार राइड के लिए निकले हैं और साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दोनों रोमांटिक अंदाज में कार के पीछे वाली सीट पर बैठे हैं। शोएब, दीपिका का हाथ पकड़ते हैं और किस करते हैं। वहीं, दीपिका शोएब को मुस्कुराते हुए देखती हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म विलेन का गाना हमदर्द बज रहा है, जिसे अरिजीत सिंह ने गाया है। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

'नागिन 5' की एक्ट्रेस Surbhi Chandna ने साड़ी में बिखेरा जलवा, तस्वीरें हुईं वायरल

View this post on Instagram

@ms.dipika ❤️

A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087) on

परिवार के साथ मनाई थी छुट्टियां

इससे पहले शोएब और दीपिका कोरोना के बीच छुट्टी मनाने के लिए परिवार के साथ लोनावला गए थे। यहां से दोनों ने साथ में कई तस्वीरें शेयर की थी।

'ससुराल सिमर का' के सेट पर हुई मुलाकात

आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की मुलाकात ससुराल सिमर का के सेट पर हुई थी। दोनों की पहले दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। काफी साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका और शोएब ने साल 2018 में शादी की। दोनों ने ये शादी किसी होटल या हिल स्टेशन में नहीं बल्कि शोएब के गांव में की थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। दीपिका ने पहली शादी अपने सह कलाकार रौनक सैमसन से की थी। लेकिन ये शादी ज्यादा समय तक चल नहीं पाई और साल 2015 में दोनों ने तलाक ले लिया।

View this post on Instagram

Yahan main pighal gaya 🙈😉❤️ #shoaika

A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087) on