नई दिल्ली। एक्ट्रेस तिवारी टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने शानदार काम से घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाई है। श्वेता तिवारी की एक खास बात यह भी है कि वह जब-जब स्क्रीन पर आती है। उनका जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है। सालों बाद भी श्वेता की खूबसूरती कम नहीं हुई है। उन्हें देख ऐसा लगता है जैसे उनकी उम्र कहीं पर रूक गई हो। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि श्वेता अपनी खूबसूरती की वजह से भी लोगों के दिलों में बसती हैं। वैसे श्वेता भी खुद को फिट रखने पर खूब मेहनत करती हैं। हाल ही में श्वेता ने खुद की बॉडी का ट्रांसफॉर्मेशन कर लोगों को हैरान कर दिया। चलिए आपको भी दिखाते हैं श्वेता तिवारी का लेटेस्ट अवतार।