4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान जाने की फिराक में हैं उर्फी जावेद? लेटेस्ट पोस्ट में किया इशारा

बिग बॉस ओटीटी में हिस्सा लेने के बाद सुर्ख़ियों में आई उर्फी जावेद अक्सर अपने लुक्स से लोगों को ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। अपने ड्रेसिंग स्टाइल और बोल्ड अवतार को लेकर उर्फी अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। इन दिनों अदाकारा स्प्लिट्सविला 14 में दिखाई दे रही हैं। इस बीच खबर आ रही है कि उन्होंने पाकिस्तान जाने की तैयारी कर ली है, जिसके चलते उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 16 Nov 2022, 11:58 AM IST

urfi javed going pakistan actress new social media post seeking attention

urfi javed going pakistan actress new social media post seeking attention

टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपनी अजीबोगरीब फैशन सेंस की वजह से आए दिन सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। जहां एक तरफ कई लोग उनके अतरंगी ड्रेसिंग स्टाइल के कारण उन्हें ट्रोल करते रहते हैं। उनके पोस्ट ने हमेशा की तरह इस बार भी लोगों का ध्यान खींचा है।

उर्फी के नए लुक ने सभी को चौंका दिया है। उर्फी ने इस बार कोई न्यूड फोटोशूट नहीं करवाया है, बोल्ड कपड़े नहीं पहने हैं। इस बार उर्फी पूरे कपड़ों में कैमरे के सामने आई हैं। हल्के गुलाबी रंग के अनारकली सूट के साथ ही उन्होंने सिर में झूमर पासा भी लगाया हुआ है, जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने सूट की चुन्नी को सिर पर भी ओढ़ रखा है।

उन्होंने इसके साथ मजेहार कैप्शन भी लिखा है- 'क्योंकि इसलिए मैं हाला और हानिया को बहुत प्यार करती हूं, अगर आप जानते हैं।'

यह भी पढ़ें- अमिताभ से लेकर प्रियंका तक इन सेलेब्स ने बॉडी पार्ट्स का करवाया है इंश्योरेंस

एक्ट्रेस हानिया आमिर पाकिस्तानी सीरियल 'मेरे हमसफर' में हाला का किरदार निभाती हैं। उर्फी ने अपने स पोस्ट में उनकी ही बात की है।

उर्फी जावेद ने अपने पोस्ट में पाकिस्तान सीरियल को लेकर जिक्र किया है तो लोगों का कहना है कि वह पाकिस्तान जाने की तैयारी कर रही हैं।

उर्फी जावेद का इंडियन लुक फैन्स को खूब पसंद आ रहा है।

एक यूजर ने लिखा- 'पहली बार अच्छी लग रही हो।'

एक अन्य यूजर ने लिखा- 'यार आप कितनी प्यारी लग रही हो।' अन्य ने कहा- 'कितनी खूबसूरत लग रही हो ये वाली रील्स में।'

हानिया आमिर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वो काफी खूबसूरत दिख रही थीं. उन तस्वीरों को उर्फी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए उनकी तारीफ में लिखा था, “कितनी खूबसूरत हैं ये!” इसमें उर्फी ने हानिया को टैग भी किया था।

उर्फी के उस पोस्ट को हानिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर रीपोस्ट किया है। साथ ही हानिया ने उर्फी को शुक्रिया कहते हुए उनकी तारीफ में ‘प्यारी’ कहा है। हानिया आमिर ने लिखा,'शुक्रिया लवली'।

यह भी पढ़ें- साजिद खान को कैप्टन बनाने पर भड़के लोग