2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उर्फी जावेद का लेटेस्ट लुक देखकर लोगों ने कह डाला उन्हें भिखारी, ये रहा Video

उर्फी जावेद टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। हालांकि उन्हें असली पहचान बिग बॉस ओटीटी में मिली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिग बॉस में कुछ कमाल न दिखा पाने के चलते वे घर से निकलने वाली पहली कंटेस्टेंट थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 24 Dec 2021, 7:00 PM IST

urfi_javed4.jpg

URFI JAVED

बिग बॉस फेम उर्फी जावेद अब एक इंटरनेट सेंसेशन हैं। उर्फी जावेद आए दिन खबरों में रहती हैं, वजह है उनका ड्रेसिंग सेंस। उनका फैशन सेंस इतना अलग है कि वे हमेशा चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस अलग दिखने की चाह में ऐसे-ऐसे आउटफिट्स कैरी कर रही हैं कि लोग देख कर दंग हो जाते हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वे अपनी कार से निकलती नजर आ रही हैं। वीडियो में जैसे ही वे कार से निकलीं नहीं कि पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और एक्ट्रेस का एक और यूनिक लुक सामने आया। इस नए लुक में तो उनकी ड्रेस सिर्फ फटी ही नहीं है बल्कि लटकी हुई भी नजर आ रही है। उर्फी का ये अतरंगी अंदाज देख कर तो देखने वाले लोग हमेशा की तरह देखते ही रह गए। उनके आउटफिट ने एक बार फिर सभी का ध्यान उनकी ओर खींच लिया है।
यह भी पढ़ेंः ब्रा के बिना दिखाई दीं मिस यूनिवर्स हरनाज संधू, यहां देखें Photos
जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ फैंस ने उन्हें एक बार फिर उनकी ड्रेसिंग सेंस के लिए निशाना बनाया। एक बार फिर कमेंट सेक्शन उर्फी जावेद के ट्रोलर्स से भर गया है। एक शख्स ने लिखा-कपड़े सिलवा लो सही से पहले। एक अन्य शख्स ने लिखा- किसी चूहे ने कतर लिया कपड़ा या कुत्ता पीछे पड़ गया। उनके इस आउटफिट का एक बार फिर जमकर मजाक उड़ा रहा है, वहीं कई लोगों को उनके इस सेंस पर गुस्सा भी आ रहा है। वैसे कोई चाहें जो कुछ भी कहे मगर उर्फी को इससे कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। कुछ वक्त पहले उर्फी जावेद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब दिया था। उन्होंने उसमें लिखा था भाड़ में जाए दुनिया, अकेले खेलेगी मुनिया।
यह भी पढ़ेंः बिना अनिल कपूर के ही हनीमून पर निकल गईं थी पत्नी सुनीता कपूर, रह गए थे अकेले

बता दें कि उर्फी जावेद टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। हालांकि उन्हें असली पहचान बिग बॉस ओटीटी में मिली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिग बॉस में कुछ कमाल न दिखा पाने के चलते वे घर से निकलने वाली पहली कंटेस्टेंट थी। वहां से निकलने के बाद से ही उर्फी जावेद सुर्खियों में हैं, हालांकि इसका कारण है उर्फी जावेद का अतरंगी ड्रेसिंग सेंस जिसको लेकर वो हमेशा ही ट्रोल होती रहती हैं।
आइए आपक दिखाते हैं उनका लेटेस्ट वीडियो जिसको लेकर वे ट्रोल हुई हैंः