yeh rishta kya kehlata hai fame actress mohena Singh becomes mother
मोहिना कुमारी, जिन्होंने सुपरहिट टीवी शो, ये रिश्ता क्या कहलाता है से लोकप्रियता हासिल की, और अब अभिनेत्री ने अभिनय छोड़ दिया, अब पति सुयश रावत के साथ अपना खूशहाल जीवन व्यक्त कर रही हैं। मोहिना कुमारी ने खुद इस बात की जानकारी दी थी की वह गर्भवती हैं। अब खबर यह आ रही हैं की उन्होने बेटे को जन्म दिया हैं।
बता दे कि कुछ दिन पहले हि अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर साझा किया कि कैसे उनके प्रशंसकों ने वर्चुअल सरप्राइज बेबी शॉवर का आयोजन किया। उन्होने सभी का धन्यवाद भी किया था। मोहिना ने सोशल मीडिया पर अपनी लाइव की वीडियों भी शेयर किया हैं और साथ ही एक प्यारा सा अपने फैंस के लिए कप्सन भी लिखा हैं।मोहिना ने लिखा हैं कि- VIRTUAL BABY SHOWER प्यारे सरप्राइज के लिए सभी को धन्यवाद। आभासी गोद भराई अद्भुत थी। सभी को ढेर सारा प्यार।
मोहिना को भी उतना ही आश्चर्य हुआ जब पति सुयश और उनके एक करीबी दोस्त अमेय मेहता ने परिवार के सदस्यों के साथ उनके लिए एक गोद भराई की पार्टी रखी। वह इस वीडियों में काफी खुश नजर आ रही थी। बता दे कि इस वीडियो में उन्होने कहा था कि वह अब इस पराव पर हैं जहां उन्हें कभी भी बच्चा हो सकता हैं। और वह काफी ज्यादा खुश भी नजर आ रही थी।

इसी वीडियो में अभिनेत्री ने कहा था कि वह उम्मी कर रही हैं कि उन्हें बेटी हो और वह दिल से चाहती भी हैं। साथ ही अभिनेत्री ने यह भी कहा बेटा हो या बेटी हम अपने बच्चे का तहे दिल से स्वागत करेंगें। बता दे कि मध्य प्रदेश के रीवा के शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाली मोहिना ने 14 अक्टूबर 2019 को राजनेता और बिजनेसमैन सुयश रावत से शादी की।
Updated on:
16 Apr 2022, 1:44 PM IST
Published on:
16 Apr 2022, 1:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.