खैर, टीवी की दुनिया में कई ऐसे धारावाहिक सामने आए, जिसने ना सिर्फ दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई, बल्कि कई ऐसे रिकॉर्ड्स भी बनाए, जिसे देखकर कोई भी चौंक जाए। ऐसा ही एक रिकॉर्ड घर-घर चर्चित धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है ने बनाया आया है। जी हां, इंडिया फोरम की मानें, तो इस धारावाहिक ने अब तक अपने 2500 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इस तरह से टीवी की दुनिया का यह पहला ऐसा कॉमर्शियल टीवी शो बन चुका है, जिसने इतने एपिसोड का आकड़ा पार कर लिया है।