अधिकमास होने से सावन दो माह का
पं. जगदीश दिवाकर के अनुसार, भारतीय पंचांग गणना पद्धति के अनुसार, सूर्य वर्ष में 365 दिन होते हैं और चंद्र वर्ष में 354 दिन होते हैं, इस तरह से एक साल में चंद्र और सूर्य वर्ष में 11 दिनों का अंतर होता है और तीन साल में यह अंतर 33 दिनों का हो जाता है। यह 33 दिन तीन साल बाद एक अतिरिक्त महीना बन जाता है यही अतिरिक्त 33 दिन किसी माह में जुड़ जाता है, जिसे अधिकमास का नाम दिया जाता है।