सुबह 11 बजे उनकी अंतिम यात्रा सिटी पैलेस से महासतिया के लिए रवाना हुई, जो बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार और देहली गेट होते हुए अंतिम संस्कार स्थल पहुंची। इससे पहले पूरे शहर में उनकी अंतिम यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। करीब 1 किलोमीटर लंबी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।