पत्रिका न्यूज नेटवर्क/उदयपुर। अगर आप चांद-तारों को देखने में रुचि रखते हैं तो तैयार हो जाइए। एक खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसका अद्भुत नजारा देख सकेंगे। दरअसल, सौर मंडल का छठा महत्वपूर्ण शनि ग्रह (सेटर्न) पृथ्वी के सबसे करीब नजर आने वाला है। ये घटना 27 अगस्त को होगी। गौरतलब है कि पृथ्वी और शनि के करीब आने का कारण सूर्य की परिक्रमा है। बीएन विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग में इस महत्वपूर्ण खगोलीय घटना के लिए द्वितीयक गामा किरणों के प्रेक्षण सिंटिलेशन संसूचक द्वारा बुधवार से शुरू किए गए हैं, जो 2 सितंबर तक लिए जाएंगे। यह वैज्ञानिक अध्ययन उच्च स्तरीय होगा, जो कि विज्ञान संकाय के डीन डॉ. रेणु राठौड़ और एसोसिएट डीन डॉ. रितु तोमर के प्रयासों से किया जा रहा है।